Advertisement
Stocks To Watch Today: Airtel से HDFC Bank तक एक्शन ही एक्शन, आज इन शेयरों में दिख सकता है जोरदार मूवमेंटमई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंका
अन्य समाचार दिल्ली, मुंबई हवाई अड्डों पर एक जनवरी से नहीं लगेगा विवादास्पद विकास शुल्क
'

दिल्ली, मुंबई हवाई अड्डों पर एक जनवरी से नहीं लगेगा विवादास्पद विकास शुल्क

PTI

- October,17 2012 9:06 AM IST

दिल्ली और मुंबई से हवाई यात्रा करना आने वाले दिनों में कुछ सस्ता होगा। सरकार ने दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डे पर लगने वाला हवाई अड्डा विकास शुल्क

साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय हवाई अड्डा विकास प्राधिकरण :एएआई: को दोनो संयुक्त उद्यम में और इक्विटी डालने का निर्देश दिया।

फिलहाल दिल्ली हवाई अड्डे पर एडीएफ घरेलू यात्रियों से 200 रुपये तथा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 1,300 रुपये लिया जाता है। मुंबई में घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिये यह क्रमश: 100 रुपये तथा 600 रुपये है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नागर विमानन मंत्री अजित सिंह ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. :एमआईएएल: तथा दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लि. :डीआईएएल: से दोनों हवाई अड्डों पर एक जनवरी से एडीएफ समाप्त करने तथा उसके अनुसार हवाई अड्डा आर्थिक नियामकीय प्राधिकरण :एईआरए: के समक्ष प्रस्ताव जमा करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिन पहले नागर विमानन मंत्रालय ने एएआई को चेन्नई तथा कोलकाता हवाई अड्डों पर एडीएफ का प्रस्ताव आगे बढ़ाने से मना किया था। दोनों हवाई अड्डों को आुधनिक रूप दिये जाने का काम जारी है।

हवाई अड्डा को उन्नत बनाने की परियोजना को पूरा करने के लिये वित्त की कमी को पूरा करने हेतु एडीएफ लगाया जाता है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement