Advertisement
शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, कच्चे तेल की कीमतों और IT शेयरों ने डुबोए ₹5 लाख करोड़‘IDBI Bank का विनिवेश नहीं होगा रद्द’, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान से शेयरों में आई तेजीपश्चिम एशिया संघर्ष का असर: रिलायंस का मुनाफा 12.6% घटा, लेकिन आय में मजबूत बढ़ोतरी दर्जआम आदमी पार्टी में बड़ी फूट: राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल समेत 7 सांसदों ने थामा भाजपा का दामनसंसद के बदले समीकरण: बैठकें कम होने के बावजूद विधेयक पारित होने की रफ्तार बरकरार, जानें आंकड़ेPM मोदी का दावा: पश्चिम बंगाल में भाजपा का विकास मॉडल पूरी तरह महिलाओं पर केंद्रितRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, बैंकिंग गतिविधियों पर लगी रोकAI पेशेवरों की बल्ले-बल्ले: भारत में भर्ती में 60% का उछाल, बेंगलुरु और हैदराबाद बने मुख्य केंद्रइंजीनियरों पर AI की मार: 4 महीने में 92 हजार से ज्यादा छंटनी, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने दी बड़ी टेंशनईरान-अमेरिका के बीच टली वार्ता को मिलेगी नई जान? अराघची की पाक यात्रा पर टिकी दुनिया की नजरें
अन्य समाचार कर्नाटक अवैध खनन की जांच में करेगा सीबीआई का पूर्ण सहयोग : शेट्टार
'

कर्नाटक अवैध खनन की जांच में करेगा सीबीआई का पूर्ण सहयोग : शेट्टार

PTI

- September,09 2012 7:23 PM IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने आज कहा कि राज्य सरकार पिछले 17 महीने में 50.7 लाख मीट्रिक टन लौह अयस्क के अवैध उत्खनन मामले की सीबीआई जांच मैं पूर्ण सहयोग करेगी ।

शेट्टार ने यहां संवाददाताओं से कहा, बेलेकेरी लौह अयस्क घोटाले की जांच में हम सीबीआई की पूरी मदद करेंगे ।

उन्होंने यह बात उच्चतम न्यायालय द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसी को लौह अयस्क के अवैध उत्खनन मामले की जांच का निर्देश दिए जाने के दो दिन बाद कही ।

शेट्टार ने कहा कि सरकार उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी जिनका नाम अवैध खनन के संबंध में पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में शामिल है ।

उच्चतम न्यायालय ने सात सितंबर को सीबीआई जांच का आदेश देने के साथ ही राज्य सरकार से जानना चाहा था कि उसकी एजेंसियां राज्य में इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन से अनभिग्य कैसे थीं ।

सूखे की स्थिति पर शेट्टार ने कहा कि उन्होंने केंद्र से अपील की थी कि राज्य में भीषण सूखा के मद्देनजर राष्ट्रीयकृत बैंक 3600 करोड़ रुपये तक किसानों को दिए गए कर्ज में छूट प्रदान करें ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement