Business Standard
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
अन्य समाचार कांग्रेस नेताओं ने दी बेअंत सिंह को श्रद्वांजलि
'

कांग्रेस नेताओं ने दी बेअंत सिंह को श्रद्वांजलि

PTI

- September,01 2012 4:13 AM IST

पंजाब से आतंकवाद को समूल नष्ट करने में अहम भूमिका अदा करने करने वाले सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को कांग्रेस नेताओं ने आज उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

जालंधर जिला कांग्रेस प्रमुख :शहर: अरूण वालिया के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने आज शहर के बीएमसी चौक पर स्थित बेअंत सिंह की प्रतिमा पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

वालिया ने कहा, पंजाब से आतंकवाद का खात्मा होगा और लोग सकून से रात गुजार सकेंगे इसकी कल्पना भी मुश्किल थी, लेकिन जीवट वाले नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी जान देकर इस कल्पना को साकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब में फिर से बेअंत सिंह जैसे नेता की आवश्यकता आ गयी है। देशद्रोही ताकतें फिर से सिर उठाने लगी हैं। इन बुरी ताकतों को समूल नष्ट करना ही पूर्व मुख्यमंत्री को असली श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर पंजाब कांग्रेस की प्रचार कमेटी के संयोजक विरेंदर शर्मा एवं अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि जालंधर छावनी का प्रतिनिधित्व करने वाले पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 31 अगस्त 1995 को सचिवालय परिसर मंे दिलावर सिंह नामक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर हत्या कर दी थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement