Business Standard
Advertisement
सिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असरAdani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट₹2.19 लाख करोड़ का झटका! सरकार ने बताया- पेट्रोल-डीजल सस्ता होने में क्यों लग रहा वक्तNippon India AMC से ICICI AMC तक… Q1 में किसका रहेगा जलवा? एंटीक ने बताए टॉप पिक्सअमेरिका नहीं, इस बार UAE और सिंगापुर से आएगा ज्यादा निवेश! FCNR(B) स्कीम से बैंकों को उम्मीद
अन्य समाचार उत्तराखंड मामले पर भाजपा ने नीतीश सरकार पर बोला हमला
'

उत्तराखंड मामले पर भाजपा ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

PTI

- August,01 2013 6:03 PM IST

केदारनाथ में आयी त्रासदी से सुरक्षित बचे लेकिन अपने समूह में सात लोगों की जान गंवाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिये सरकार से जानना चाहा कि उसने राज्य में फंसे तीर्थयात्रियों के लिए क्या कदम उठाये ं।

चौबे ने कहा कि उत्तराखंड पीडि़तों के लिए उठाये गये कदमों के बारे में बिहार सरकार के सारे दावे कागजी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में कोई राहत शिविर नहीं लगाया गया।

नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके चौबे ने कहा कि जहां अन्य राज्यों ने अपने नागरिकों के लिए व्यापक इंतजाम किये थे, बिहार ने बहुत कम प्रयास किये। चौबे जिस समय उत्तराखंड में थे, उसी समय उन्हें अन्य भाजपा मंत्रियों के साथ सरकार से बर्खास्त कर दिया गया था।

उन्होंने सरकार पर इस बात को लेकर भी हमला किया कि तीन पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी और दो रिश्तेदारों सहित सात सदस्यों वाले समूह को मृतकों की सूची में शमिल नहीं किया गया।

आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु कुमारी ने कहा कि राज्य मंत्री ने पुष्टि के लिए उत्तराखंड के लोगों को 58 लोगों की एक सूची सौंपी है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की भी जानकारी दी।

बहरहाल, असंतुष्ट भाजपा सदस्य सदन में आसन के समक्ष आ गये तथा उत्तरखंड तीर्थयात्रियों के प्रति असंवेदनशीलता दिखाने के लिए सरकार एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement