facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

किसानों को बड़ी राहत: सरकार ने गेहूं खरीद का लक्ष्य 15% बढ़ाया, अब 3.45 करोड़ टन की होगी खरीदारी

Advertisement

बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए केंद्र ने गेहूं खरीद का लक्ष्य 15% बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन कर दिया है

Last Updated- April 24, 2026 | 10:52 PM IST
Wheat
फोटो क्रेडिट: PTI

केंद्र सरकार ने इस मौसम में किसानों से 15 प्रतिशत अधिक गेहूं खरीदने का फैसला किया है। गेहूं खरीद का लक्ष्य पहले के 3 करोड़ टन से बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन कर दिया गया है। यह फैसला उन किसानों को मदद पहुंचाने के लिए है, जिनकी खड़ी फसल को बेमौसम बारिश से नुकसान हुआ है। इसमें राज्यों के अनुरोधों का भी ध्यान रखा गया है।

रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वार्षिक गेहूं सर्वेक्षण को जारी करने के एक समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने शुक्रवार को कहा कि राज्यवार, मध्य प्रदेश से गेहूं की खरीद अब 100 लाख टन होने की उम्मीद है, जो पहले 78 लाख टन थी।

उत्तर प्रदेश से 25 लाख टन (पहले  के अनुमान 10 लाख टन के अनुमान से अधिक) राजस्थान से 23.5  लाख टन (पहले अनुमानित 20 लाख टन के मुकाबले), उत्तराखंड से 5000 टन (पहले अनुमानित 1000 टन के मुकाबले) और तीन साल के अंतराल के बाद दिल्ली से भी इस साल कुछ गेहूं आएगा। उन्होंने कहा कि यह सब मिलाकर कुल खरीद 3 करोड़ टन से बढ़कर 3.45 करोड़ टन हो जाएगी।   

Advertisement
First Published - April 24, 2026 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement