Business Standard
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास
अन्य समाचार पाक जेल में भारतीय मछुआरे की मौत
'

पाक जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

PTI

- July,06 2013 9:05 AM IST

एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने कहा कि मालिर जिला जेल के कैदी दादू भाई की बीमारी के कारण कल मौत हो गई।

मालिर जेल के सहायक पुलिस अधीक्षक शुनाइल शाह ने कहा कि दादू बुधवार को अचानक बीमार हो गये और जिन्ना परास्नातक मेडिकल सेंटर में इनका इलाज चल रहा था जहां उनकी मौत हो गई।

शाह ने पुष्टि की कि मौत से पहले दादू अपनी जेल की सजा पूरी कर चुके थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह पिछले साल नवंबर से जेल में बंद थे और अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे थे। हम भी हैरान हैं क्योंकि वह बहुत उर्जावान व्यक्ति थे और बीमारी के समय भी हताश नहीं थे।

शाह ने कहा कि वह अपनी जेल की सजा काट चुके थे और रिहाई आदेश का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वह भारत जाने और अपने परिवार से मिलने को लेकर आशावान थे।

जेएमसी के डाक्टरों ने कहा कि भारतीय कैदी को निम्न उक्तचाप और तेज बुखार की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था।

एक डाक्टर ने कहा कि उनका आपातकालीन सेवा में इलाज चल रहा था लेकिन उनकी गुरूवार सुबह मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मौत का कारण निम्न रक्तचाप और हृदय संबंधी विकार है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement