Business Standard
Advertisement
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीरवैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई ताकत, Q1 में 7.8% की तेज बढ़ोतरी: PM मोदीमेटा इंडिया के खिलाफ अब औपचारिक जांच की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा और CSAM मामले में बढ़ीं मुश्किलें₹73,000 करोड़ का पश्चिमी DFC देश को समर्पित, UP के दादरी से मुंबई के JNPA तक माल ढुलाई होगी तेज
अन्य समाचार भारत, चीन रणनीतिक संचार की आवश्यकता पर सहमत
'

भारत, चीन रणनीतिक संचार की आवश्यकता पर सहमत

PTI

- July,06 2013 9:03 AM IST

बीजिंग, 5 जुलाई :भाषा: लद्दाख में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की घुसपैठ के मद्देनजर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति एवं स्थायित्व कायम रखने के लिए भारत और चीन आज इस बात पर सहमत हुए कि पारस्परिक विश्वास बहाली के लिए रणनीतिक संचार आवश्यक है। साथ ही, दोनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू करने के लिए भी राजी हुए।

रक्षा मंत्री एके एंटनी और उनके चीनी समकक्ष जनरल चांग वानकुआन के बीच यहां हुई शिष्टमंडल स्तरीय वार्ता में दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि वे सीमा पर शांति और स्थायित्व कायम रखने के लिए संयुक्त प्रयास करेंगे तथा सीमा सुरक्षा बलों के बीच विभिन्न स्तरों पर संचार एवं समन्वय मजबूत करने के लिए कदम उठाएंगे।

अप्रैल में देपसांग घाटी में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर एंटनी ने कहा कि हम लंबे समय से यह चर्चा कर रहे हैं कि हम सभी चीज पर चर्चा करेंगे। नतीजा बहुत जरूरी है। चर्चा में हर चीज पर चर्चा होगी। लेकिन नतीजा बहुत सकरात्मक हो।

एंटनी पिछले सात साल में चीन की यात्रा करने वाले भारत के प्रथम रक्षा मंत्री हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement