facebookmetapixel
Advertisement
Mumbai 3.0: तीसरी मुंबई के विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी, सुरबाना जुरोंग को नियुक्त किया गया प्रोजेक्ट मैनजमेंट सलाहकारGold-Silver Outlook: सोने-चांदी में तेजी के आसार; महंगाई, पश्चिम एशिया तनाव पर निवेशकों की नजरUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते 5 मेनबोर्ड और 4 SME IPO खुलेंगेMTF से खरीदते हैं शेयर? मार्जिन कॉल और फोर्स्ड सेलिंग से बढ़ सकती है मुश्किलेंकच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, इन आंकड़ों पर रखें नजरFinancial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गेनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ई-एससीवी में प्रवेश करेगा Murugappa Group

Advertisement

Murugappa Group टीआई क्लीन मोबिलिटी के जरिये इलेक्ट्रिक वाहनों में तकरीबन 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रक्रिया में है।

Last Updated- May 13, 2024 | 9:58 PM IST
Murugappa Group

चेन्नई का मुरुगप्पा समूह (Murugappa Group) छोटे इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन (ई-एससीवी) कारोबार में प्रवेश करने की तैयारी में है। समूह की टीआई क्लीन मोबिलिटी (टीआईसीएमपीएल) की सहायक कंपनी टिवोल्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अगले कुछ महीने में अपना ई-एससीवी पेश करने की योजना बना रही है।

समूह टीआई क्लीन मोबिलिटी के जरिये इलेक्ट्रिक वाहनों में तकरीबन 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रक्रिया में है।

कुछ दिन पहले टीआई क्लीन मोबिलिटी ने निजी इक्विटी फर्म जीईएफ कैपिटल पार्टनर्स एलएलसी से 580 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पक्के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। जीईएफ से प्रस्तावित निवेश पूरा होने के बाद जुटाई गई कुल राशि 2,530 करोड़ रुपये हो जाएगी।

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया (टीआईआई) के कार्यकारी वाइस चेयरमैन वेल्लायन सुब्बैया ने कहा ‘भारत वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के मामले में चीन के बाद सबसे आगे रहने वाला है। टीआईसीएमपीएल तीन हजार करोड़ रुपये की बड़ी प्रतिबद्धता के साथ इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में प्रभावशाली प्रगति कर रहा है। वर्तमान में हम चार प्लेटफॉर्म विकसित कर रहे हैं, जिनमें बाजार में पहले से मौजूद सफल एमएचसीवी ट्रक और ईवी तिपहिया शामिल हैं।’

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उम्मीद है कि शुरुआत होने के बाद यह वाहन अपनी अत्याधुनिक तकनीक, विशिष्ट डिजाइन, दमदार प्रदर्शन और टिकाऊ निर्माण गुणवत्ता की वजह से भारत के मध्य और अंतिम छोर के मोबिलिटी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा।

कंपनी ने कहा कि व्यापक शोध और कठोर परीक्षण के परिणामस्वरूप ई-एससीवी का विकास होगा। फरवरी 2022 में ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया (टीआई) की सहायक कंपनी के रूप में स्थापित टीआईसीएमपीएल ने खुद को स्वच्छ मोबिलिटी के समाधानों के लिए समर्पित कर दिया है।

ई-एससीवी को अपने चौथे ईवी प्लेटफॉर्म के रूप में शामिल करने के साथ टीआईसीएमपीएल अब उद्यमों और लॉजिस्टिक कंपनियों को संपूर्ण मोबिलिटी समाधान प्रदान करने की स्थिति में है। यह शहर के अंदर, शहरों के बीच तथा अंतिम छोर तक के अनुप्रयोगों में उनकी जरूरतों को पूरा कर सकती है।

सुब्बैया ने कहा ‘जो चीज मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित कर रही है, वह हमारा आगामी लघु वाणिज्यिक वाहन (एससीवी) प्लेटफॉर्म है। एससीवी वाणिज्यिक वाहन खंड में सबसे बड़ी श्रेणी का प्रतिनिधित्व करता है, जो इस क्षेत्र में हमारे प्रवेश को खास तौर पर रोमांचक बना रहा है।’

Advertisement
First Published - May 13, 2024 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement