facebookmetapixel
Advertisement
नोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारीनिप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ उम्मेन जून में सेवानिवृत्त होंगेजेएसडब्ल्यू मोटर्स ने दसॉ सिस्टम्स से किया करार, ईवी डिजाइन और उत्पादन को मिलेगी रफ्तारफेम-2 के बकाये अटके, ऑटो कंपनियां अब भी भुगतान के इंतजार मेंएलपीजी संकट में क्लबों का जुगाड़, लकड़ी के चूल्हे और इलेक्ट्रिक कुकिंग का सहारागैस पाइपलाइन विस्तार को रफ्तार, सरकार ने मंजूरी प्रक्रिया तेज कीदेश में एलपीजी सप्लाई की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: सरकारStock Market Update: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 23100 के करीबStocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसन

डिग्री के बावजूद नहीं मिल रही नौकरी, हर साल 50 लाख ग्रेजुएट; लेकिन नौकरी सिर्फ 28 लाख को

Advertisement

पिछले एक दशक में भारत में शैक्षिक उपलब्धि में वृद्धि हुई है, जिसमें युवाओं का एक बड़ा हिस्सा उच्च स्तर की शिक्षा पूरी कर स्नातक डिग्री के साथ श्रम बाजार में प्रवेश कर रहा है।

Last Updated- March 17, 2026 | 10:01 PM IST
Jobs

अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी द्वारा मंगलवार को जारी ‘भारत में कामकाज की स्थिति-2026’ रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2023 में 20 से 29 साल की उम्र के दो तिहाई से अधिक बेरोजगार भारतीय स्नातक थे। रिपोर्ट के मुताबिक बेरोजगारों में डिग्री धारकों का हिस्सा 2017 के 46 प्रतिशत से तेजी से बढ़कर 2023 में 67 प्रतिशत हो गया।

सभी स्नातकों में से आधे से भी कम लोगों के पास रोजगार था और 48.8 प्रतिशत लोगों ने किसी न किसी तरह का काम करने की जानकारी दी। सभी स्नातकों में से केवल 6.7 प्रतिशत लोगों के पास स्थायी वेतन वाली नौकरियां थीं, जबकि 3.7 प्रतिशत लोग ‘व्हाइट-कॉलर’ नौकरियां कर रहे थे।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘2004-05 और 2023 के बीच हर साल 50 लाख स्नातक डिग्रीधारक तैयार हुए, जबकि करीब 28 लाख लोगों को ही रोजगार मिला। इसमें से भी वेतनभोगी कर्मचारियों की संख्या बहुत मामूली है। इससे ग्रेजुएट बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है उनकी कमाई घटी है।’

पिछले एक दशक में भारत में शैक्षिक उपलब्धि में वृद्धि हुई है, जिसमें युवाओं का एक बड़ा हिस्सा उच्च स्तर की शिक्षा पूरी करके स्नातक की डिग्री के साथ श्रम बाजार में प्रवेश कर रहा है। भारत का जनांकिकीय लाभांश कमजोर पड़ रहा है और देश अपने डेमोग्राफिक डिविडेंड के अंतिम चरण के करीब पहुंच रहा है। 15 से 29 साल के लोग यानी भारत के युवा लगभग 36.7 करोड़ हैं और काम करने लायक लोगों में इनकी हिस्सेदारी एक तिहाई है।

Advertisement
First Published - March 17, 2026 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement