facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

Zomato ने किया शिपरॉकेट के अधिग्रहण से इनकार

Advertisement

Zomato के मुख्य कार्या​धिकारी दीपिंदर गोयल ने ‘एक्स’ (जो पहले ट्विटर था) पर भी इन खबरों की सत्यता से इनकार किया है।

Last Updated- December 22, 2023 | 10:12 PM IST
Zomato

फूड डिलिवरी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जोमैटो (Zomato) ने उन दावों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि उसने दो अरब डॉलर में लॉजिस्टिक क्षेत्र की यूनिकॉर्न शिपरॉकेट का अधिग्रहण करने की पेशकश की है। जोमैटो ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।

कंपनी ने कहा ‘हम इस बयान का खंडन करते हैं और निवेशकों को बाजार में चल रही ऐसी गलत खबरों के प्रति आगाह करना चाहेंगे। हमने अपने मौजूदा कारोबारों पर ध्यान केंद्रित किया हुआ है और फिलहाल किसी अधिग्रहण की कोई योजना नहीं है।’

हाल ही में आई खबरों में कहा गया है कि जोमैटो, जिसके पास शिपरॉकेट में करीब आठ प्रतिशत की हिस्सेदारी है, लॉजिस्टिक प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण करने पर विचार कर रही है।

जोमैटो के मुख्य कार्या​धिकारी दीपिंदर गोयल ने ‘एक्स’ (जो पहले ट्विटर था) पर भी इन खबरों की सत्यता से इनकार किया है।

उन्होंने कहा ‘कृपया ध्यान दें कि कंपनी मीडिया की अटकलों पर टिप्पणी नहीं करती है, लेकिन समाचार-लेख में उल्लेख किए गए सौदे के बड़े आकार और बाजार में इससे पैदा होने वाली अनिश्चितता को देखते हुए अत्यधिक सावधानी से इस जानकारी को स्पष्ट कर
रही है।’

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement