facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

3 साल में 1,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगा Refex Group

Advertisement

रेफेक्स ग्रीन का परिचालन बेंगलूरु में है और यह हैदराबाद, पुणे तथा दिल्ली जैसे शहरों में विस्तार के लिए लगभग 10,000 वाहन पेश करेगा।

Last Updated- September 25, 2023 | 10:16 PM IST

चेन्नई का रेफेक्स ग्रुप (Refex Group) अपने हरित आवागमन उद्यम के जरिये कारोबार के विस्तार के लिए अगले तीन वर्षों में 1,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का उपयोग करते हुए रेफेक्स ग्रीन मोबिलिटी तीसरे पक्ष के कर्मचारियों को परिवहन प्रदान करती है।

रेफेक्स ग्रीन का परिचालन बेंगलूरु में है और यह हैदराबाद, पुणे तथा दिल्ली जैसे शहरों में विस्तार के लिए लगभग 10,000 वाहन पेश करेगा।

कंपनी ने सोमवार को 49 कारों के साथ चेन्नई में अपना परिचालन शुरू किया है। रेफेक्स ग्रुप दो दशकों से भी अधिक समय से कारोबार में है और यह रेफ्रिजरेंट गैस, अक्षय ऊर्जा, राख और कोयला प्रबंधन, चिकित्सा प्रौद्योगिकियों, फार्मास्युटिकल्स, हवाई अड्डों और परिवहन जैसे विभिन्न व्यावसायिक कार्य क्षेत्रों में फैला हुआ है।

रेफेक्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनिल जैन ने कहा ‘हम देश भर में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने के लिए अगले तीन वर्षों में करीब 1,300 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहे हैं।’ रेफेक्स ग्रीन ने मार्च 2023 में बेंगलूरु से संपूर्ण-ईवी पहल के रूप में परिचालन शुरू किया था और यह व्यावसायिक यात्रा को सेवा प्रदान करेगी।

रेफेक्स ग्रुप ने कहा कि यह यात्रा सेवा पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासन (ईएसजी) में इसकी मौजूदगी को बेहतर करने और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम करने में मदद करेगी। कंपनी ने टी नगर में मौजूदा परिसर के अलावा चेन्नई में नए कार्यालय के बारे में भी
घोषणा की।

जैन ने कहा कि जहां रेफेक्स ग्रीन मोबिलिटी की टीम मार्च में परिचालन शुरू होने के बाद से बेंगलूरु में कड़ी मेहनत कर रही है, वहीं शहर में कंपनियों की सेवा के लिए चेन्नई में शुरुआत करना हमारे लिए एक स्वाभाविक प्रगति थी। यह शहर के मध्य में अपने नए कार्यालय की घोषणा करने का भी सही समय है। कार्यालय का 15,300 वर्ग फुट का स्थान 100 से अधिक कर्मचारियों को जगह प्रदान कर सकता है।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement