facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

एचसीएल टेक ने एएनजी के साथ साझेदारी बढ़ाई

Advertisement

एचसीएल टेक एएनजेड को लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट सहित अंतिम उपयोगकर्ता उपकरणों में डिजिटल सेवाएं और अनुभव देगी।

Last Updated- September 22, 2023 | 10:05 PM IST
HCL tech

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा की प्रमुख कंपनी एचसीएल टेक (HCL Tech) ने 33 देशों में बैंक के कार्यस्थल संचालन के लिए नए डिजिटल सौदे के साथ ऑस्ट्रेलिया ऐंड न्यूजीलैंड बैंकिंग ग्रुप लिमिटेड (एएनजी) के साथ अपनी दस साल पुरानी साझेदारी बढ़ाई है।

एचसीएल टेक एएनजेड को लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट सहित अंतिम उपयोगकर्ता उपकरणों में डिजिटल सेवाएं और अनुभव देगी। सौदे के वित्तीय विवरण के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

एएनजेड में एम्प्लॉय एक्सपीरियंस के डोमेन लीड विनीत झा ने कहा, ‘हम एचसीएलटेक के साथ अपने पुराने और मजबूत रिश्ते को जारी रखने के लिए उत्साहित हैं। एएनजेड कर्मचारी केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और एचसीएलटेक की डोमेन विशेषज्ञता इसे गति देगी।’

ऑस्ट्रेलिया के चार सबसे बड़े बैंकों में से एक और न्यूजीलैंड और प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़े बैंकिंग समूह एएनजेड बैंकिंग समूह 85 लाख से अधिक रिटेल और व्यावसायिक ग्राहकों को बैंकिंग और वित्तीय उत्पाद और सेवाएं प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement