facebookmetapixel
Advertisement
रणनीतिक शुरुआत पर सामरिक अंत हमेशा विनाशकारी, यही है पाकिस्तानी सेना की सबसे बड़ी कमजोरीइस हफ्ते पैसों की बारिश करेंगे L&T ग्रुप के ये 3 शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड की रकमभारती लाइफ इंश्योरेंस में हुआ बड़ा फेरबदल, प्रूडेंशियल PLC खरीदेगी 75% हिस्सेदारी; सुनील मित्तल ने किया ऐलानUAE Nuclear Plant Attack: बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, हमलावर की जानकारी नहींHeatwave Alert: दिल्ली-NCR गर्मी का ‘रेड अलर्ट’, पारा 45 डिग्री पार जाने की चेतावनी; रहें सावधान10 साल में 10वें नंबर से 1 पहले नंबर तक! जानिए कैसे भारत बना दुनिया में kitkat का सबसे बड़ा मार्केटDividend Stocks: इंफ्रा सेक्टर की यह कंपनी हर शेयर पर देगी ₹38 का तगड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसिगरेट बनाने वाली यह कंपनी देगी 1650% का डिविडेंड, शेयरों ने सिर्फ दो साल में दिया है 104% का रिटर्नहोर्मुज संकट के बीच ईरान से तेल आपूर्ति समझौते कर सकता है भारत: Moody’sHotel Stock: हाई से 38% टूट चुका स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल की सलाह- खरीदें; 44% लगा सकता है छलांग

Crude Oil Prices: आपूर्ति की चिंता से कच्चे तेल की कीमतों में उबाल

Advertisement

बैंक ऑफ अमेरिका के विश्लेषकों ने बुधवार को कहा कि लगातार आपूर्ति कटौती से ब्रेंट वायदा वर्ष के अंत से पहले 100 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े के पार पहुंच सकता है।

Last Updated- September 13, 2023 | 11:06 PM IST
'पेट्रोलियम राष्ट्रीय संपत्ति', तेल क्षेत्र (नियमन एवं विकास) संशोधन विधेयक 2024 पर संसद में बोली सरकार 'Petroleum is national asset', government said in Parliament on Oil Sector (Regulation and Development) Amendment Bill 2024

कच्चे तेल कीमतें बुधवार को 10 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गईं। कीमतों में इन आशंकाओं के बीच तेजी बरकरार है कि कच्चे तेल की आपूर्ति वर्ष के शेष समय में भी कमजोर बनी रहेगी।

इंटरनैशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब और रूस द्वारा तेल उत्पादन में इस साल के अंत 13 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती से चौथी तिमाही तक बाजार घाटे को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

बैंक ऑफ अमेरिका के विश्लेषकों ने बुधवार को कहा कि लगातार आपूर्ति कटौती से ब्रेंट वायदा वर्ष के अंत से पहले 100 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े के पार पहुंच सकता है।

बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 57 सेंट या 0.62 प्रतिशत चढ़कर 92.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 57 सेंट या 0.64 प्रतिशत तेजी के साथ 89.41 डॉलर पर था।

गुरुवार को फ्रंट-मंथ्र ब्रेंट वायदा अनुबंध 4.68 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा था, जो 6 महीने की डिलिवरी से ऊपर था। यूरोपीय और अमेरिकी अर्थव्यवस्थाओं से जुड़ी चिंताएं बरकरार हैं, निवेशक आगामी ब्याज दर परिवेश को समझने के लिए अमेरिकी उपभोक्ता कीमत सूचकांक के आंकड़े का इंतजार कर रहे हैं। विश्लेषकों ने अनुमान जताया कि यूरोपीय केंद्रीय बैंक गुरुवार को होने वाली बैठक में ब्याज दरें बढ़ाएगा।

इस बीच, चौथी तिमाही का मांग वृद्धि का अनुमान 600,000 अरब प्रतिदिन तक संशो​धित किया गया था, जिसे इन्वेस्टेक के विश्लेषक कैलम मैकफर्सन ने प्रमुख समायोजन बताया था।

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने मंगलवार को 2023 और 2024 में वै​श्विक तेल मांग में शानदार वृद्धि के अपने अनुमानों को बरकरार रखा। लीबिया में आए तूफान की वजह से बंद हुए चार तेल बंदरगाहों को बुधवार को खोल दिया गया।

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement