facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

किसी से भी सस्ता तेल खरीदेगा भारत : पुरी

Advertisement

भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है, जिसे 80 प्रतिशत तेल विदेश से मंगाना पड़ता है।

Last Updated- August 31, 2023 | 10:33 AM IST
hardeep singh puri

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत उन सभी स्रोतों से तेल खरीदेगा, जहां से उसे सबसे कम कीमत की पेशकश मिलेगी।

पुरी ने टेलीविजन चैनल ईटी नाऊ से बातचीत में कहा, ‘हमारी स्थिति बहुत साफ है। हमें अपने बंदरगाहों तक जहां से भी सबसे कम कीमत पर तेल मिल सकेगा, वहां से हम तेल खरीदेंगे।’

भारत इस समय रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है, जो अभी भारत का शीर्ष आपूर्तिकर्ता है। पिछले साल यूक्रेन में हस्तक्षेप के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए थे, उसके बाद से वह छूट की दर पर तेल की आपूर्ति कर रहा है।

भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है, जिसे 80 प्रतिशत तेल विदेश से मंगाना पड़ता है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से रुपये में कारोबार के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि तेल क्षेत्र में लेन-देन न्यूनतम है। जुलाई में दोनों देशों ने डॉलर की जगह रुपये में कारोबार के लिए समझौता किया था।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 10:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement