facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

अजय बंगा भारत में, मोदी से मिलेंगे

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 9:53 AM IST
Ajay Banga

विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका की ओर से नामित अजय बंगा भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे। बंगा 23 से 25 मार्च तक नई दिल्ली के दौरे पर हैं। यह उनके तीन हफ्ते के वैश्विक दौरे का अंतिम पड़ाव है। उनका दौरा अफ्रीका से शुरू हुआ, फिर वह लातिन अमेरिका और एशिया पहुंचे।

अमेरिका के वित्त विभाग ने एक बयान में कहा, ‘भारत में, बंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेशी मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। ये चर्चाएं भारत की विकास प्राथमिकताओं, विश्व बैंक और वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए चुनौतियों पर केंद्रित होंगी।’

बंगा लर्ननेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स भी जाएंगे, जो विश्व बैंक द्वारा आंशिक तौर पर वित्तपोषित और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से स्थापित व्यावसायिक संस्थानों का एक नेटवर्क है। बयान में मुताबिक बंगा के नामांकन की घोषणा के तुरंत बाद भारत सरकार ने उनका समर्थन किया था। उसके बाद से बांग्लादेश, कोलंबिया, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, घाना, इटली, जापान, केन्या, सऊदी अरब, कोरिया और ब्रिटेन भी उनकी दावेदारी का समर्थन कर चुके हैं।

 

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement