facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

एबीबी को कम राजस्व वृद्धि का अनुमान

Advertisement

एबीबी ने जून तिमाही में ऑर्डरों के संदर्भ में भी धीमी वृद्धि दर्ज की है और यह आंकड़ा 866.7 करोड़ डॉलर रहा

Last Updated- July 20, 2023 | 10:41 PM IST

वै​श्विक औद्योगिक कंपनी एबीबी (ABB) ने कहा है कि उसे मौजूदा बाजार अनि​श्चितता के बीच सितंबर, 2023 तिमाही में कमजोर दो अंक और पूरे वर्ष के लिए तुलनात्मक तौर पर 10 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि हासिल होने का अनुमान है।

एबीबी ने जून तिमाही में ऑर्डरों के संदर्भ में भी धीमी वृद्धि दर्ज की है और यह आंकड़ा 866.7 करोड़ डॉलर रहा, जो तुलनात्मक तौर पर महज 2 प्रतिशत तक ज्यादा है।

कंपनी ने अपनी प्रेस विज्ञ​प्ति में कहा है, ‘कैलेंडर वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही (सितंबर में समाप्त) में हमें कमजोर दो अंक की तुलनात्मक राजस्व वृद्धि का अनुमान है और पिछले साल की तीसरी तिमाही में दर्ज 16.6 प्रतिशत के मुकाबले हम परिचालन एबिटा मार्जिन में थोड़ा सुधार लाने में सफल रह सकते हैं।’

गुरुवार के कारोबार में, भारत में सीमेंस और एबीबी इंडिया जैसी पूंजीगत वस्तु कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। एबीबी के सुस्त परिदृश्य और प्रदर्शन की वजह से शेयरों पर दबाव दिखा। हालांकि एबीबी के वै​श्विक ऑर्डरों में भारत की भागीदारी बढ़ी है और निर्यात बाजारों में एबीबी इंडिया के राजस्व का योगदान मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत से कम रहा।

एबीबी ने कहा है कि जून, 2023 में समाप्त तिमाही के दौरान ए​शिया, प​श्चिम ए​शिया और अफ्रीकी बाजारों के लिए ऑर्डरों की संख्या 10 प्रतिशत तक घटी, क्योंकि भारत और सऊदी अरब जैसे देशों में सकारात्मक बदलाव से चीन जैसे अन्य देशों में गिरावट की ज्यादा भरपाई नहीं हुई। चीन के बाजार में 15 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement