facebookmetapixel
Advertisement
नोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारीनिप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ उम्मेन जून में सेवानिवृत्त होंगेजेएसडब्ल्यू मोटर्स ने दसॉ सिस्टम्स से किया करार, ईवी डिजाइन और उत्पादन को मिलेगी रफ्तारफेम-2 के बकाये अटके, ऑटो कंपनियां अब भी भुगतान के इंतजार मेंएलपीजी संकट में क्लबों का जुगाड़, लकड़ी के चूल्हे और इलेक्ट्रिक कुकिंग का सहारागैस पाइपलाइन विस्तार को रफ्तार, सरकार ने मंजूरी प्रक्रिया तेज कीदेश में एलपीजी सप्लाई की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: सरकारStock Market Update: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 23100 के करीबStocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसन

Aviation sector: गिरावट में खरीदें या दूर रहें? जानिए एयरलाइन शेयरों पर एक्सपर्ट्स क्या कह रहे

Advertisement

ईंधन महंगा, डीजीसीए का नया नियम और पश्चिम एशिया तनाव से एयरलाइंस कंपनियों की कमाई पर दबाव, एक्सपर्ट्स ने दी सतर्क रहने की सलाह

Last Updated- March 18, 2026 | 3:16 PM IST
Indian Aviation Sector

भारत के विमानन क्षेत्र (एविएशन सेक्टर) पर इस समय दबाव बढ़ गया है। ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं, डीजीसीए का नया नियम आया है और पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से एयरलाइंस कंपनियों की कमाई पर असर पड़ रहा है। साल 2026 की शुरुआत से इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) का शेयर करीब 15.2% गिरा है, जबकि स्पाइसजेट का शेयर 55.14% टूट चुका है। इसके मुकाबले सेंसेक्स में 10.7% की गिरावट आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी गिरावट रुकने के संकेत नहीं हैं।

युद्ध का असर

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज (Emkay Global Financial Services) के विश्लेषकों के अनुसार, ईरान से जुड़े युद्ध के कारण पश्चिम एशिया का बड़ा हिस्सा उड़ानों के लिए सुरक्षित नहीं रहा। इससे कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई का रास्ता बदलना पड़ा। इससे उड़ान का समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं, जिससे कंपनियों का मुनाफा घट सकता है। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से एयरलाइन कंपनियों पर सबसे ज्यादा दबाव है। ब्रेंट तेल भले 120 डॉलर से घटकर 100 डॉलर प्रति बैरल आया है, लेकिन आगे क्या होगा, यह साफ नहीं है।

स्वतंत्र बाजार विश्लेषक अंबरीश बालिगा के मुताबिक, एयरलाइंस ने ₹400 से ₹16,600 तक अतिरिक्त ईंधन शुल्क लगाया है, लेकिन इससे पूरी लागत की भरपाई नहीं हो पा रही। एटीएफ (एविएशन फ्यूल) की कीमतें 85% तक बढ़ चुकी हैं। यह कंपनियों के कुल खर्च का करीब 30-35% हिस्सा होता है। इसलिए आने वाले तिमाहियों में मुनाफा और घट सकता है।

डीजीसीए का नया नियम

डीजीसीए ने एयरलाइंस को कहा है कि 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के देनी होंगी। अंबरीश बालिगा के अनुसार, इससे सीट चयन से होने वाली कमाई पर असर पड़ेगा। इक्विनॉमिक्स रिसर्च के संस्थापक जी चोक्कालिंगम ने कहा कि अगर यह नियम स्थायी हो गया, तो यह उद्योग के लिए गंभीर नुकसानदायक हो सकता है।

अंबरीश बालिगा का कहना है कि निवेशकों को अभी इन शेयरों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि आने वाले कुछ तिमाहियों में असर दिखेगा।

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के निदेशक क्रांति बाथिनी के अनुसार, खासकर छोटे समय के निवेशकों को इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडिगो का मूल्यांकन अभी भी महंगा है (पी/ई 37 गुना) और तेल की कीमतें सबसे बड़ा जोखिम बनी हुई हैं।

हालांकि, जी चोक्कालिंगम का मानना है कि लंबी अवधि के निवेशक गिरावट में खरीदारी पर विचार कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।

Advertisement
First Published - March 18, 2026 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement