facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

YouTube 6 अप्रैल से बंद कर देगा ओवरले विज्ञापन

Advertisement
Last Updated- March 08, 2023 | 3:27 PM IST
Youtube report 2024: The magic of cricket, moye-moye and Lok Sabha elections क्रिकेट, मोये-मोये और लोक सभा चुनावों का चला जादू

यूट्यूब (YouTube) चलाते वक्त बीच में एड आने से अगर आप परेशान हो जाते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब यूट्यूब पर दिखने वाले इन एड से आपको छुटकारा मिलने वाला है। जी हां, कंपनी ने बताया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर नए बदलाव लाने जा रही है जो कि 6 अप्रैल से लागू हो जाएंगे।

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से ओवरले विज्ञापन हटा दिए जाएंगे। कंपनी ने अपने यूट्यूब सपोर्ट पेज पर इस बात की जानकारी साझा की है।

हालांकि, अन्य बैनर्स या फिर शॉर्ट एड आपको परेशान करेंगे। बता दें कि कंपनी की नई सुविधा केवल यूट्यूब डेस्कटॉप वर्जन पर ही लागू होगी। वहीं,मोबाइल एप यूजर्स को इसका फायदा अभी नहीं मिलने वाला।

जानें क्या होते हैं ओवरले एड?

ओवरे विज्ञापन आपको टॉप या बॉटम पर दिखाई देते हैं जो की वीडियो के साथ-साथ ही दिखाई देते हैं। हालांकि, इन विज्ञापनों से वीडियो के प्ले होते वक्त किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होता। वहीं, मोबाइल पर इस तरह के विज्ञापन कम ही शो होते हैं।

इन विज्ञापनों को आप क्रॉस बटन पर क्लिक करके भी हटा सकते हैं। हालांकि, इन एड्स को हटाते वक्त भी यूजर्स परेशान हो जाते हैं, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि क्रॉस पर क्लिक करते वक्त भी यह सीधे आपको एड वाले पेज पर ले जाते हैं। जिसकी वजह से वीडियो देखने का मजा किरकिरा हो जाता है।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 3:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement