facebookmetapixel
Advertisement
प्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबा

भारत में ऑक्टेव इंटेलिजेंस का बढ़ा दांव, हैदराबाद केंद्र में 2,000 इंजीनियर रखने की योजना

Advertisement

यहां टीमें सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, डेटा, क्लाउड, उत्पाद विकास और दूसरी आधुनिक तकनीक क्षमताओं पर काम करेंगी

Last Updated- August 26, 2026 | 10:42 PM IST
80% of organisations intend to raise their cloud spending next year: Infosys research
प्रतीकात्मक तस्वीर

नैस्डैक पर सूचीबद्ध ऑक्टेव इंटेलिजेंस पीएलसी ने आज हैदराबाद में अपने प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र की शुरुआत की। ऑक्टेव इंटेलिजेंस मिशन-क्रिटिकल औद्योगिक इकाइयों और बुनियादी ढांचे के लिए सॉफ्टवेयर में वैश्विक स्तर पर अग्रणी कंपनी है।

आने वाले वर्षों में उसकी इस केंद्र में 2,000 इंजीनियरों को रखने की योजना है। यह केंद्र सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, एआई, डेटा, क्लाउड और उत्पाद विकास में ऑक्टेव की वैश्विक प्रौद्योगिकी और नवाचार संचालन में योगदान देगा।

हाईटेक सिटी में 2 लाख वर्ग फुट में फैली इस इकाई में एक अनुभव केंद्र और कई मंजिलों पर कार्यालय स्थान शामिल हैं। यह केंद्र ओक्टेव के लिए अहम वैश्विक प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र के तौर पर काम करेगा।

यहां टीमें सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, डेटा, क्लाउड, उत्पाद विकास और दूसरी आधुनिक तकनीक क्षमताओं पर काम करेंगी। ऑक्टेव के मुख्य कार्य अधिकारी मैटियास स्टेनबर्ग ने कहा, ‘हैदराबाद में ऑक्टेव का
वैश्विक प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र हमारी वृद्धि के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए शानदार जगह है।

हमारा यह केंद्र केवल हमारी भौतिक मौजूदगी को बढ़ाने से कहीं ज्यादा है। यह हमारे लोगों और उन क्षमताओं में निवेश है जो ऑक्टेव के भविष्य को आकार देने में मदद करेंगी। हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि भारत में हमारी टीमें उन तकनीकों और समाधानों को विकसित करने में और भी बड़ी भूमिका निभाएंगी, जिनसे दुनिया भर में हमारे ग्राहकों को मदद मिलती है।’

Advertisement
First Published - August 26, 2026 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement