facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

WhatsApp Voice Message Transcripts: अब वॉयस मैसेज सुने बिना कर सकेंगे रिप्लाई, जानें कैसे

Advertisement

WhatsApp का कहना है कि वॉयस ट्रांसक्रिप्शन पूरी तरह से डिवाइस पर ही किया जाता है, जिससे वॉयस मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहते हैं।

Last Updated- November 24, 2024 | 6:42 PM IST
WhatsApp new feature
Representative Image

WhatsApp Voice Message Transcripts: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार नया फीचर लॉन्च किया है। अब आप वॉयस मैसेज को बिना सुने पढ़ सकेंगे। यह नया वॉयस ट्रांसक्रिप्शन फीचर खासतौर पर शोरगुल वाले माहौल या बिजी मीटिंग्स में बेहद काम आएगा।

WhatsApp ने घोषणा की है कि यह फीचर आज से ग्लोबल लेवल पर Android और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है। आने वाले कुछ हफ्तों में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: WhatsApp Tricks and Tips: डिलीट हुए WhatsApp मैसेज कैसे करें रिकवर, जानें वापस पाने का सबसे आसान तरीका

व्हाट्सएप पर कैसे काम करता है वॉयस ट्रांसक्रिप्शन फीचर?

व्हाट्सएप ने हाल ही में वॉयस ट्रांसक्रिप्शन फीचर लॉन्च किया है, जिससे वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदला जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि यह फीचर AI का इस्तेमाल करता है या नहीं।

whatsapp

WhatsApp का कहना है कि वॉयस ट्रांसक्रिप्शन पूरी तरह से डिवाइस पर ही किया जाता है, जिससे वॉयस मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहते हैं। इसका मतलब है कि आपके वॉयस मैसेज न तो व्हाट्सएप और न ही कोई और सुन सकता है।

शुरुआत में यह फीचर केवल English, Portuguese, Spanish और Russian भाषाओं में उपलब्ध है। लेकिन, बीटा वर्जन का इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स ने देखा है कि हिंदी वॉयस मैसेज को भी टेक्स्ट में ट्रांसक्राइब करने का ऑप्शन दिया गया है।

WhatsApp पर वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलना हुआ आसान, जानें कैसे करें एक्टिवेट

WhatsApp ने वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलने का फीचर पेश किया है। हालांकि, यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है, जिसे आपको सेटिंग्स में जाकर ऑन करना होगा। यहां जानें इसे एक्टिवेट करने का तरीका:

  • WhatsApp सेटिंग्स खोलें और “Chats” पर टैप करें।
  • नीचे स्क्रॉल करें और “Voice Message Transcripts” का ऑप्शन ऑन करें।
  • अपनी पसंदीदा भाषा को सेलेक्ट करें।
  • जरूरी भाषा पैकेज डाउनलोड करें और “Set Up Now” पर टैप करके प्रोसेस पूरी करें।
  • फीचर ऑन करने के बाद, जिस वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलना हो, उस पर लॉन्ग प्रेस करें और ‘Transcribe’ पर टैप करें।

Advertisement
First Published - November 24, 2024 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement