facebookmetapixel
Advertisement
क्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलेंरक्षा निर्यात के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकान ने SOP आसान की; OGEL ढांचे का किया विस्तारएनवीडिया के दमदार नतीजों से IT शेयरों में बड़ा उछाल, निफ्टी IT 3.5% उछलकर 31,281 के पारबर्नस्टीन ने निफ्टी का 26,000 लक्ष्य रखा बरकरार, पर इन 8 वजहों से सीमित रह सकती है बाजार की रफ्तारशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, एक ही दिन में निकाले 5,040 करोड़ रुपयेEditorial: हाई-टेक कंपनियों को BIS में छूट निवेश बढ़ाने की नई पहल

Twitter Blue Tick: सेलिब्रिटीज के अकाउंट्स पर वापस लौटा ब्लू टिक

Advertisement

ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) की माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने इसी सप्ताह फीस नहीं चुकाने वाले अकाउंट्स के ब्लू टिक हटाने शुरू कर दिए थे।

Last Updated- April 23, 2023 | 3:23 PM IST
Twitter Blue Tick: Blue tick returned to celebrities' accounts

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने करोड़ों फॉलोअर्स (followers) वाले कई चर्चित हस्तियों (सेलिब्रिटीज) का Blue Tick (वेरिफिकेशन बैज) बहाल कर दिया है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने पेमेंट नहीं करने वाले अकाउंट्स के ब्लू टिक हटा दिए थे। यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इसी सप्ताह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जैसी चर्चित हस्तियों और राजनीतिज्ञों के ट्विटर अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए गए थे।

ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) की माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने इसी सप्ताह फीस नहीं चुकाने वाले अकाउंट्स के ब्लू टिक हटाने शुरू कर दिए थे। अब कई चर्चित हस्तियों के ट्विटर अकाउंट्स पर ब्लू टिक आश्चर्यजनक रूप से वापस आ गए हैं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे टॉप क्रिकेटरों के ब्लू टिक हटा दिए गए थे लेकिन अब उनके ट्विटर अकाउंट्स पर यह वापस आ गया है।

हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि क्या इन लोगों द्वारा इसके लिए भुगतान किया गया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) के ट्विटर अकाउंट्स पर भी ब्लू टिक वापस आ गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने इसके लिए कोई भुगतान नहीं किया है।

नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) ने ब्लू टिक मिलने की खुशी ट्विटर पर ही जाहिर की। ब्लू टिक बहाल करने को लेकर ट्विटर की ओर से हालांकि कोई बयान नहीं आया है। कई ऐसे चर्चित लोगों के ट्विटर खातों पर भी ब्लू टिक बहाल हो गए हैं, जिनका निधन हो चुका है। इनमें चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman), कोबे ब्रायंट (Kobe Bryant) और माइकल जैक्सन (Michael Jackson) शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement