facebookmetapixel
Advertisement
एथेनॉल में बढ़ती मांग से महंगा हुआ मक्का, 20% बढ़े दाम; अंडे की कीमतों पर भी दिख रहा असरनेपाल में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही; करीब 400 लोग लापता, 105 भारतीय भी शामिलटूरिज्म और डेवलपमेंट से बदल रहा बनारस, हर महीने बंट रहे ₹500 करोड़ तक के लोनइक्विटी, डेट या गोल्ड: कहां लगाएं पैसा? अनिश्चित बाजार में मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड कितना कारगर52-वीक हाई पर VI का शेयर, 2024 के बाद पहली बार ₹15 के पार, एक्सपर्ट बोले- चार्ट पर मजबूतरिटेल निवेशकों के भरोसे बढ़ रहा म्युचुअल फंड बाजार, 32 राज्यों में 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारीHindustan Copper OFS: दूसरे दिन रिटेल निवेशकों का कैसा रहा रिस्पॉन्स? शेयर 4% चढ़ामैक्स, फोर्टिस या मेदांता? दिल्ली मास्टर प्लान 2047 से किस हॉस्पिटल शेयर को होगा सबसे ज्यादा फायदासस्ती हुई चीनी! हफ्तेभर में भाव 20% तक गिरे, सरकारी अनुमति का आधा ही हो पाएगा आयातरक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन: उत्तर रेलवे का बड़ा तोहफा, इन तारीखों से चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें; चेक करें रूट

WhatsApp पर बदल जाएगा चैंटिग का अंदाज, आने वाला है वीडियो मैसेज फीचर

Advertisement

शॉर्ट वीडियो मैसेज फीचर की मदद से मैसेजिंग ऐप बेहतर कम्यूनिकेशन सुविधा उपलब्ध कराना चाहता है।

Last Updated- June 14, 2023 | 2:11 PM IST
WhatsApp new feature
Pexels

WhatsApp पर चैंटिग का अंदाज अब पूरी तरह से बदलने वाला है। WhatsApp एक कमाल का फीचर रॉल-आउट करने जा रहा है। इस फीचर के लिए यूजर्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने iOS और Android यूजर्स के लिए वीडियो मैसेज फीचर को लेटेस्ट बीटा वर्जन में कुछ लकी यूजर्स के लिए रॉल-आउट कर दिया है। टैक्स और ऑडियो के बाद अब यूजर्स शॉर्ट वीडयों के रूप में भी मैसेज भेज सकेंगे।

बेहतर होगा कम्यूनिकेशन

WhatsApp अभी इस नए शॉर्ट वीडियो मैसेज फीचर को डेवलप कर रहा है। हालांकि यह फीचर WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए रॉल-आउट हो चुका है। इस फीचर के पूरी तरह से रॉल-आउट होने के बाद WhatsApp के तकरीबन 2.24 बिलियन यूजर्स चैट के दौरान अपने कॉनटेक्ट को 60 सेकंड तक के शॉर्ट वीडियो मैसेज भेज सकेंगे। शॉर्ट वीडियो मैसेज फीचर की मदद से मैसेजिंग ऐप बेहतर कम्यूनिकेशन सुविधा उपलब्ध कराना चाहता है।

ऐसे करेगा काम

बता दें कि WhatsApp पहले से ही लॉग वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है, लेकिन इसके लिए पहले वीडयो को सेव करना पड़ता है। इसके बाद ही वीडियो को शेयर किया जा सकता है। इसके विपरीत शॉर्ट वीडियो मैसेज को सेंड करना आसान और फास्ट होगा। रिपोर्ट के मुताबिक चैट में माइक आइकन की ही तरह कैमरा आइकन दिया जा सकता है, जिस पर क्लिक करके शॉर्ट वीडियो मैसेज को सीधे चैटिग के दौरान ही शेयर किया जा सकता है।

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगा वीडियो मैसेज फीचर

लेटेस्ट रिकॉर्डेड वीडियो और पुरानी रिकॉर्डेड वीडियो में अंतर पहचानने के लिए एक आइकन का इस्तेमाल किया जा सकता है। वीडियो मैसेज रिसीव करने वाले यूजर को यह पता चल जाएगा की शॉर्ट वीडियो मैसेज अभी रिकॉर्ड किया गया है या पहले से रिकॉर्डेड था। टैक्स मैसेज की ही तरह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वीडियो मैसेज के लिए भी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखेगी। इसके लिए एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन का इस्तेमाल किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 2:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement