facebookmetapixel
Advertisement
Datia Bypoll: अचानक सुर्खियों में क्यों आया दतिया उपचुनाव! डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी भाजपाUS-Iran Conflict: ट्रंप का दावा- कमर्शियल जहाजों के लिए खुला है होर्मुज स्ट्रेट, ईरान पर अमेरिका के नए हवाई हमलेGold-Silver Outlook: सोना-चांदी में गिरावट जारी, अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल? एक्सपर्ट्स ने दी रायडेटा सेंटर, क्लाउड और फाइनेंशियल सर्विसेज होंगे Airtel के अगले ग्रोथ इंजन, 10 साल में ₹3.3 लाख करोड़ का निवेशUpcoming NFO: पैसा रखिए तैयार! अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए फंड, जानें किस स्कीम में क्या है खास?SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटका

ChatGPT 5 से झटपट तैयार हो जाएगा ऐप, सभी यूजर्स के लिए फ्री में होगा उपलब्ध

Advertisement

ऑल्टमैन ने कहा कि नया मॉडल किसी भी अन्य मॉडल की तुलना में बहुत आगे होगा और दुनिया को अधिक सुलभ बनाने में मदद करेगा।

Last Updated- August 07, 2025 | 11:02 PM IST
ChatGPT

सैम ऑल्टमैन के नेतृत्व वाली ओपनएआई ने आज चैटजीपीटी 5 लॉन्च करने की घोषणा की, जो दुनिया भर के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा कि यह लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) चैटबॉट और ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) दोनों में उपलब्ध होगा। ऑल्टमैन ने कहा, ‘यह (चैटजीपीटी 5) 4.0 की तुलना में बड़ा अपग्रेड है और आर्टिफिशल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।’ उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि कंपनी के मुख्य मॉडलों में से एक ‘वास्तविक विशेषज्ञ’ जैसा महसूस कराएगा।

ओपनएआई ने अपना पहला मॉडल चैटजीपीटी 3.5 करीब 32 महीने पहले नवंबर 2023 में लॉन्च किया था। उसके बाद से यह और इसके एलएलएम दुनिया भर में सबसे मूल्यवान प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक बन गए हैं। ओपनएआई द्वारा अब तक जारी किए गए किसी भी अन्य मॉडल की तुलना में यह नया मॉडल कहीं अधिक सटीक होगा। ओपनएआई में चैटजीपीटी के प्रमुख निक टर्ली ने बताया कि इसमें ओ3 मॉडल की तुलना में भी संशय या भ्रम की दर कम होगी।

टर्ली ने कहा, ‘यदि आप ओ3 का उपयोग कर रहे हैं तो आप देख सकते हैं कि यह बहुत बुद्धिमान होने के बावजूद काफी समय तक सोचता रहता है। जीपीटी 5 भी सोच सकता है लेकिन यह बहुत तेजी से ऐसा करेगा। जब इसे तर्क करने की आवश्यकता होगी तो यह तर्क करेगा लेकिन नतीजों के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।’

ऑल्टमैन ने कहा कि चैटजीपीटी 5 की परिभाषित विशेषताओं में से एक ‘अच्छा तात्कालिक सॉफ्टवेयर’ तैयार करने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि नया मॉडल एआई-सक्षम एजेंट बनाने में भी बहुत अच्छा होगा।

तात्कालिक सॉफ्टवेयर निर्माण सुविधा के बारे में बताते हुए टर्ली ने कहा कि उपयोगकर्ता अब वेब ऐप्लिकेशन का वर्णन निर्देशों की श्रृंखला के माध्यम से कर सकेंगे, जिसके आधार पर चैटजीपीटी 5 उनके लिए कोड लिखेगा। उदाहरण के लिए अगर उपयोगकर्ता ऐसा सॉफ्टवेयर बनाना चाहता है जो गैर-फ्रेंच भाषी उपयोगकर्ता को फ्रेंच सिखा सके तो वह चैटबॉट के लिए संकेतों की श्रृंखला के माध्यम से अपने वेब ऐप्लिकेशन में जो भी सुविधाएं चाहता है, उसे बता सकता है।

चैटजीपीटी 5 तब ऐसे कोड तैयार करेगा जिन्हें विंडो में चलाया जा सकता है। इससे ऐप तत्काल तैयार हो जाएंगे। ओपनएआई की सुरक्षा अनुसंधान टीम के प्रमुख एलेक्स ब्यूटेल ने कहा कि नवीनतम मॉडल को उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ओपनएआई ने चैटीजीपीटी 5 को जितना संभव हो उतना भ्रम से मुक्त होने के लिए प्रशिक्षित किया है। इसमें धोखे से बचना भी शामिल है।

ऑल्टमैन ने कहा कि नया मॉडल किसी भी अन्य मॉडल की तुलना में बहुत आगे होगा और दुनिया को अधिक सुलभ बनाने में मदद करेगा।

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement