facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनकरोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरू

नए बदलाव के साथ लॉन्च हुई टाटा की Nexon EV, कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 4:19 PM IST
Tata Nexon

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी नेक्सॉन ईवी (Nexon EV) की कीमतों में बदलाव और कुछ नए संस्करण जोड़कर बाजार में उसे नए सिरे से उतार रही है। कंपनी का इस कदम के पीछे मकसद प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के नए मॉडलों के सामने अपना दबदबा कायम बरकरार रखने का है।

नेक्सॉन ईवी की शुरुआती कीमत अब 14.49 लाख रुपये है। नेक्सॉन ईवी प्राइम की कीमत 14.49 लाख रुपये से लेकर 16.99 लाख रुपये (शोरूम दाम) के बीच होगी। इससे पहले इस श्रेणी में शुरुआती मॉडल का दाम 14.99 लाख रुपये था। इसी तरह, नेक्सॉन ईवी मैक्स श्रेणी की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपये हो गई है। इसमें एक नया शुरुआती स्तर का मॉडल जोड़ा गया है। इस मॉडल का दाम 18.99 लाख रुपये तक है।

टाटा मोटर्स ने कहा कि उसका इरादा नेक्सॉन ईवी के मैक्स संस्करण की चार्जिंग के बाद दौड़ने की क्षमता बढ़ाकर 453 किलोमीटर (एमआईडीसी) करने का है। अभी यह 437 किलोमीटर है। कंपनी ने कहा कि नेक्सॉन ईवी मैक्स के मौजूदा मालिकों को श्रेणी को उन्नत करने की सुविधा 15 फरवरी, 2023 से सभी वितरकों के पास मिलने लगेगी।

कंपनी ने कहा कि नेक्सॉन ईवी के सभी श्रेणियों के लिए बुकिंग जारी है। नेक्सॉन ईवी मैक्स एक्सएम के नए संस्करण की डिलिवरी अप्रैल, 2023 से शुरू होगी।

इससे पहले इसी सप्ताह महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी 400 पेश की थी, जिसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये रखी गई है।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 3:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement