facebookmetapixel
Advertisement
UP में विकास और पर्यावरण साथ-साथ! AI निगरानी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सोलर एनर्जी से बदलेगी तस्वीरवाराणसी से अयोध्या तक उद्योगों की नई क्रांति! जानिए क्यों निवेशकों की पसंद बन रहा है पूर्वांचलपूर्वांचल की तरक्की में SBI का बड़ा दांव! MSME, कृषि और पर्यटन को मिल रहा भरपूर लोनखेती में आएगी नई क्रांति! FPO, ड्रोन और AI से छोटे किसानों की बढ़ेगी कमाई, खुलेंगे बड़े बाजारकच्चा तेल, डॉलर और रुपया… आखिर क्यों जुड़े हैं शेयर बाजार के उतार चढ़ाव से?Stock Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच GIFT Nifty 100 अंक टूटा, एशियाई बाजार मिले-जुले; ब्रेंट क्रूड 88 डॉलर के करीबCrude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट, जानिए क्या है इसकी वजहवाराणसी से बदलेगी पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था! बड़े निवेश के बीच उद्योगपतियों ने गिनाईं ये अहम चुनौतियांयोगी सरकार का बड़ा दावा: पूर्वांचल बनेगा यूपी की 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का सबसे मजबूत आधारSBI Funds Management IPO Listing Today: GMP मजबूत, क्या पहले ही दिन निवेशकों की होगी दमदार कमाई?

Uber को 25,000 एक्सप्रेस-टी इलेक्ट्रिक सेडान की सप्लाई करेगी Tata Motors

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 3:46 PM IST
Tata Sons IPO a moral and social imperative, says Shapoorji Pallonji group

Tata Motors ने सोमवार को कहा कि वह उबर को 25,000 एक्सप्रेस-टी इलेक्ट्रिक वाहनों की सप्लाई करेगी। एक संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों कंपनियों के बीच हुए एमओयू (सहमति पत्र) के अनुसार उबर अपनी प्रीमियम श्रेणी की सेवा में इलेक्ट्रिक सेडान का इस्तेमाल करेगी।

कंपनियों ने सौदे का वित्तीय ब्यौरा नहीं दिया। इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद में उतरा जाएगा।

मुंबई स्थित ऑटो विनिर्माता इस महीने से चरणबद्ध तरीके से उबर फ्लीट साझेदारों को कारों की आपूर्ति शुरू करेगी। एक्सप्रेस-टी की दिल्ली में शोरूम कीमत 13.04 लाख रुपये से शुरू है।

एक्सप्रेस-टी की 315 किमी रेंज वाली गाड़ी की कीमत 14.98 लाख रुपये है और इसके लिए 2.6 लाख रुपये की फेम सब्सिडी मिलती है।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन और टाटा यात्री इलेक्ट्रिक गतिशीलता के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने एक बयान में कहा, ”देश में टिकाऊ गतिशीलता बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता के तहत हम भारत के प्रमुख सवारी साझा करने वाले मंच उबर के साथ साझेदारी करके खुश हैं।”

उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्राहकों को उबर की प्रीमियम श्रेणी की सेवा के जरिए पर्यावरण के अनुकूल ईवी सवारी का अनुभव मिलेगा।

उबर के अध्यक्ष (भारत और दक्षिण एशिया) प्रभजीत सिंह ने कहा कि कंपनी भारत में टिकाऊ, साझा गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और टाटा मोटर्स के साथ यह साझेदारी इस यात्रा में एक प्रमुख कदम है।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 3:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement