facebookmetapixel
Advertisement
CNG Price Hike: 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम, दिल्ली में ₹80.09/KG हुई कीमत; चेक करें नोएडा-गाजियाबाद के रेटRajdhani Express Fire: तिरुवनंतपुरम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, थर्ड AC कोच जलकर खाकPersonal Loan रिजेक्ट हो रहा है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां! अभी चेक करेंMilk Price Hike: 2,000 किलोमीटर दूर का युद्ध कैसे महंगा कर रहा है आपकी घर की चाय?क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलाव

SUV खंड में वृद्धि के बावजूद Sedan की मांग में मजबूती कायम : मर्सिडीज बेंज इंडिया एमडी

Advertisement

मर्सिडीज-बेंज इंडिया का कहना है कि भारत में यात्री कार बाजार में एसयूवी खंड की मांग बढ़ने के बावजूद सेडान खंड में मांग मजबूत बनी हुई है।

Last Updated- August 13, 2023 | 3:44 PM IST
Mercedes-Benz vehicles will become expensive from the new year, prices will increase by up to 3% नए साल से महंगी हो जाएंगी Mercedes-Benz की गाड़िया, कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी

मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर (Mercedes Benz India MD) का कहना है कि भारत में यात्री कार बाजार में एसयूवी खंड की मांग बढ़ने के बावजूद सेडान खंड में मांग मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सेडान कारों की मांग बहुत मजबूत बनी हुई है।

अय्यर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”सौभाग्य से हमारा पोर्टफोलियो एक संतुलित सेडान-एसयूवी पोर्टफोलियो है। हमारे पास सेडान में ए क्लास, बी क्लास, ई क्लास और एस क्लास है और फिर हमने जीएलए, जीएलसी, जीएलई और जीएलएस के साथ एसयूवी पोर्टफोलियो में इसे पेश किया है। अभी सेडान बनाम एसयूवी की हिस्सेदारी लगभग 48:52 है।”

भारत में मर्सिडीज-बेंज के लिए सेडान की मांग अभी भी मजबूत

हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि जीएलसी की पेशकश के साथ, कंपनी की कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी 55-57 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। फिर भी भारत में मर्सिडीज-बेंज के लिए सेडान की मांग अभी भी मजबूत है।

उन्होंने कहा, ”पहली छमाही (2023) में लगभग 8,500 (कुल) का 50 प्रतिशत हिस्सा, मैं कहूंगा कि लगभग 4,500 ग्राहकों ने अभी भी सेडान खरीदीं।”

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने 2023 की पहली छमाही में 13 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 8,528 गाड़ियां बेची थीं, जो अब तक की सबसे अच्छी छमाही बिक्री है।

मर्सिडीज को दोनों खंडों में संतुलित विकास की उम्मीद

इससे पहले मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ इंटरव्यू में बताया था कंपनी सिडैन के साथ-साथ स्पोर्ट यूटिलिटी वाहनों (SUV) की मजबूत मांग के बीच इन दोनों खंडों में संतुलित विकास की उम्मीद कर रही है।

उन्होंने बताया था कि पिछले कुछ वर्षों में एसयूवी ज्यादा वांछनीय हो गई हैं, लेकिन सिडैनपसंद करने वाले ग्राहकों का मजबूत आधार अब भी है। फिलहाल कंपनी की बिक्री में एसयूवी और सिडैनकी हिस्सेदारी का अनुपात 52:48 है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले सिडैन की हिस्सेदारी लगभग 52 प्रतिशत थी।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 13, 2023 | 3:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement