facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today:सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?

मानव आँखों की तरह फोटो ले सकेंगे Samsung के कैमरा! इस AI तकनीक पर काम कर रही कंपनी

Advertisement

AI कैमरा सेंसर डायरेक्ट सेंसर लेवल पर ही डेटा को प्रोसेस करने के लिए AI कैपिबिलिटी वाला एक इंटीग्रेटेड चिप का उपयोग करते हैं।

Last Updated- January 01, 2024 | 5:27 PM IST
Samsung AI Camera Sensor
Image- Samsung ISOCELL Zoom Anyplace

साउथ कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता सैमसंग (Samsung) कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम करने वाले एक डेडिकेटेड चिप को डायरेक्ट अपने कैमरा सेंसर में ऐड करने की योजना बना रहा है।

2027 तक Samsung के डिवाइस में आ सकता है AI इमेज सेंसर

बिजनेस कोरिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग अपने कैमरा इमेज सेंसर में AI को ऐड करने पर काम कर रहा है, जिसका लक्ष्य लंबी अवधि में मानवीय इंद्रियों को समझने और उनकी नकल करने में सक्षम सेंसर बनाना है। सैमसंग ने इसे “ह्यूमनॉइड सेंसर्स” का नाम दिया है। संभवतः कंपनी 2027 तक इस तकनीक को अपने डिवाइस में ऐड कर सकती है।

इस तरह काम करता है AI कैमरा सेंसर

पिछले साल, सैमसंग ने “ZOOM Anyplace” तकनीक के साथ 200-मेगापिक्सल ISOCELL कैमरा सेंसर से पर्दा उठाया था। कंपनी के मुताबिक, यह तकनीक क्लोज-अप शॉट्स के दौरान ऑटोमेटिक ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग के लिए AI का उपयोग करती है।

साउथ कोरियाई चिप निर्माता एसके हाइनिक्स (SK Hynix) ने 2023 में अपने टेक समिट के दौरान इंटीग्रेटेड एआई प्रोसेसिंग चिप (integrated AI processing chip) के साथ अपने कैमरा सेंसर को दुनिया के सामने पेश किया था।

Also read: Samsung का Galaxy S24 होगा AI स्मार्टफोन! रियल टाइम कॉल ट्रांसलेटर और सर्कल सर्च AI फीचर्स से मचेगा तहलका

AI कैमरा सेंसर डायरेक्ट सेंसर लेवल पर ही डेटा को प्रोसेस करने के लिए AI कैपिबिलिटी वाला एक इंटीग्रेटेड चिप का उपयोग करते हैं। इसके विपरीत, पारंपरिक कैमरा सेंसर, इमेज प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस के CPU को जानकारी प्रदान करता है।

इमेज क्वालिटी में होगा जबरदस्त सुधार

इमेज सेंसर में AI को ऐड करने से विलंबता (latency) और बिजली की खपत दोनों को कम करते हुए इमेज क्वालिटी में सुधार होने की उम्मीद है। इसके परिणामस्वरूप बेहतर फेस और ऑब्जेक्ट रिकॉनाइजेशन कैपिबिलिटी भी प्राप्त हो सकती हैं।

AI इंटीग्रेटेड कैमरा सेंसर सैमसंग के लॉग टर्म प्लान या महत्वाकांक्षाओं का हिस्सा हैं। हालांकि कंपनी ने अपने गैलेक्सी सीरीज स्मार्टफोन में Google Pixel 8 सीरीज की तर्ज पर AI-टूल्स लाने की सूचना पहले ही दे दी है।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 5:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement