facebookmetapixel
Advertisement
5 साल में बदली निवेश की तस्वीर, इक्विटी और पैसिव फंड बने निवेशकों की पहली पसंदAMFI का मेगा अभियान; छोटे शहरों, महिलाओं और नए निवेशकों में बढ़ेगी निवेश जागरुकताबाजार बंद होने के बाद L&T ने दी बड़ी खबर, पश्चिम एशिया में मिला अल्ट्रा-मेगा प्रोजेक्टF&O ट्रेडिंग से हुई कमाई? 31 अगस्त है ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख, ऐसे निकाले टर्नओवर और भरे टैक्सHDFC म्युचुअल फंड की नई स्कीम, सोने-चांदी में निवेश का मौका; ₹100 से कर सकेंगे शुरुआतहेक्सावेयर टेक के शेयरों में जारी रहेगी तेजी? ब्रोकरेज ने बताए तेजी के अहम ट्रिगर्स, कहा – ₹720 तक जाएगा भावआईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी ने बाजार में फूंकी जान, जुलाई में 2 से ज्यादा उछला निफ्टीL&T को अल्ट्रा मेगा ऑर्डर, ₹15,000 करोड़ से ज्यादा के गैस प्रोजेक्ट पर करेगी काम; शेयर में उतार-चढ़ावरक्षाबंधन पर ₹10,000 में बहन को दें फाइनें शियल गिफ्ट, FD से म्युचुअल फंड तक ये हैं 4 विकल्पUPI के 10 साल: 1.78 करोड़ से बढ़कर 24,162 करोड़ तक पहुंचा ट्रांजैक्शन वॉल्यूम

अब Whatsapp ग्रुप में कोई नहीं देख पाएगा आपका फोन नंबर, आया नया प्राइवेसी फीचर

Advertisement

यह नया फीचर दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध बीटा अपडेट में दिए गए हैं। अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको लेटेस्ट बीटा अपडेट को इस्टॉल करना होगा।

Last Updated- July 13, 2023 | 5:20 PM IST
WhatsApp new feature

WhatsApp phone number privacy feature: मेटा के मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp पर वैसे तो कई प्राइवेसी फीचर दिए गए हैं, मगर फोन नंबर को प्राइवेट रखने का कोई फीचर नहीं था। हाल ही में इंटरनेशनल नंंबर से आ रहे स्पैम कॉल ने यूजर्स की चिताएं और बढ़ा दी थी। WhatsApp अपने Android और iOS यूजर्स के लिए फोन नंबर प्राइवेसी नाम का फीचर शुरू करने जा रहा है। फिलहाल यह फीचर केवल कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

लेटेस्ट बीटा अपडेट में मिलेगा Phone number privacy का ऑप्शन

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध बीटा अपडेट में दिए गए हैं। अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको लेटेस्ट बीटा अपडेट को इस्टॉल करना होगा। एक बार जब यूजर्स लेटेस्ट बीटा अपडेट इंस्टॉल कर लेंगे, तो उन्हें कम्यूनिटी में ‘Phone number privacy’ लेवल से का एक नया ऑप्शन शो होगा।

केवल ये लोग ही देख पाएंगे फोन नंबर

कथित तौर पर, WhatsApp में नया शुरू किया गया ‘Phone number privacy’ फीचर यूजर्स को व्हाट्सएप कम्यूनिटी में अपने फोन नंबर छिपाकर प्राइवेसी बनाए रखने में मदद करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फीचर को इनेबल करने के बाद यूजर्स का फोन नंबर सिर्फ कम्यूनिटी एडमिन और उन लोगों को ही दिखाई देगा जिन्होंने उन्हें कॉन्टैक्ट के रूप में सेव किया है।

यह यूजर्स को बातचीत में शामिल दूसरे पार्टिसिपेंट्स से अपना फोन नंबर को छिपाने में मदद करता है। हालांकि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि Phone number privacy केवल कम्यूनिटी के सदस्यों पर लागू होती है, कम्यूनिटी एडमिन का नंबर सभी को दिखाई देगा।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 5:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement