facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: GIFT Nifty ने दिए गिरावट के संकेत, आज इन शेयरों पर रहेगी सबकी नजरअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांवरुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांग

मुझे ट्विटर का प्रमुख बने रहना चाहिए या नहीं, वोट करें: मस्क

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 7:03 PM IST
Elon Musk

ट्विटर प्रमुख ईलॉन मस्क ने ट्विटर उपयोगकर्ताओं से इसको लेकर एक सर्वेक्षण में वोट करने के लिए कहा है कि उन्हें सोशल मीडिया साइट के प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए या नहीं। मस्क ने लोगों से यह अपील ऐसे समय की है जब सोशल मीडिया कंपनी के विवादास्पद नीतिगत बदलावों के परिणामस्वरूप कंपनी के भीतर व्यापक उथल-पुथल मची हुई है।

सर्वेक्षण का पालन करेंगे मस्क

मस्क ने अपने 12.2 करोड़ फॉलोअर्स से इस विषय पर सर्वेक्षण में शामिल होने की अपील करते हुए रविवार को ट्वीट किया, ‘क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? मैं इस सर्वेक्षण के परिणामों का पालन करूंगा।’ मस्क ने बाद में एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘आप वोट करते समय सावधानी बरतें क्योंकि आप जो चाहते हैं वह आपको प्राप्त हो सकता है।’

नीतिगत निर्णय पर आगे भी कराएंगे सर्वेक्षण

44 अरब अमरीकी डालर में ट्विटर को खरीदने और अक्टूबर के अंत में इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार संभालने के बाद से, 51 वर्षीय उद्योगपति के कदमों से एक के बाद विवाद उत्पन्न हुए हैं। मस्क ने ट्विटर पर यह भी घोषणा की कि आगे बढ़ने के विषय पर बड़े नीतिगत बदलावों पर भी सर्वेक्षण किया जाएगा। ‘बीबीसी’ ने बताया कि यह सर्वेक्षण ऐसे समय सामने आया है जब ट्विटर का कहना है कि वह ऐसे अकाउंट को बंद कर देगा जो केवल अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने के लिए बनाये गए हैं।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement