facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वृद्धि दर 7% रहने की आस: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणनेपाल बाढ़: भारत बढ़ाएगा बिजली सप्लाई, 550 मेगावॉट क्षमता बाधित होने के बाद मददआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- विविधता में एकता भारत के डीएनए में, सभी समुदायों का सम्मान जरूरीउज्बेकिस्तान से यूरेनियम सप्लाई से UPI तक, भारत ने किए 16 अहम समझौतेEditorial: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 729.3 अरब डॉलर पर, मगर वैश्विक जोखिम कायमविदेशी निवेशकों की नजर में भारत सबसे कम पसंदीदा, लेकिन जमीनी हकीकत अलगइमरान खान की किस्मत का सवाल अब वैश्विक क्रिकेट मुद्दा, आथर्टन ने दिलाई नई आवाजउदारीकरण के 35 साल: अधूरे सुधारों से औद्योगीकरण को नहीं मिला बढ़ावा, रणनीतिक नीति जरूरीएचडीएफसी बैंक अब म्युचुअल फंड का पसंदीदा शेयर नहीं, एक्टिव फंड्स ने घटाई हिस्सेदारीएचडीएफसी बैंक शेयर: 27% गिरावट के बाद अब क्या बदलेगा रुख? NIM और नए CEO पर नजर

भारत के लिए माइक्रोसॉफ्ट की कमिटमेंट बहुत अधिक: CEO Satya Nadella

Advertisement
Last Updated- January 04, 2023 | 2:19 PM IST
Microsoft CEO Satya Nadella

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने आर्थिक वृद्धि और प्रौद्योगिकी के जरिए समावेश और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित करते हुए बुधवार को कहा कि कंपनी की ‘‘भारत के प्रति बहुत अधिक प्रतिबद्धता’’ है।

माइक्रोसॉफ्ट के ‘टेक फॉर गुड एंड एजुकेशन’ कार्यक्रम में नडेला ने यह कहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा और लोकोपकारी कार्य के क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के प्रभावों को रेखांकित करना था।

नडेला ने शिक्षकों, छात्रों और उन पेशेवरों के साथ बातचीत भी की जो माइक्रोसॉफ्ट के विभिन्न कार्यक्रमों, पहलों और उपकरणों की मदद से समाज में बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी ने जो किया है, उसे देखते हुए कहना चाहता हूं कि आपकी लगन, कल्पना और सरलता वास्तव में प्रेरणादायक है। हमारे मिशन को बढ़ते देखना मुझे जमीन से जोड़े रखता है।’’

उन्होंने आगे कहा कि बुधवार का कार्यक्रम यह रेखांकित करता है कि प्रौद्योगिकी और आर्थिक वृद्धि ‘अंत’ नहीं बल्कि एक ऐसे अंत तक पहुंचने का साधन हैं जिसकी हम सभी को आकांक्षा है। उन्होंने प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वृद्धि को लेकर उनकी सोच सामाजिक समावेशन को ध्यान में रखते हुए हो।

माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख ने प्रौद्योगिकी के जरिए समाज में बदलाव लाने की वकालत करते की। नडेला ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की भारत के प्रति बहुत अधिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ का जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी देश में निवेश कर रही है।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 1:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement