facebookmetapixel
Advertisement
IPL 2026 Final: गेंदबाजों के बाद कोहली का जलवा, RCB ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतीEditorial: एचडीएफसी बैंक पर फिर उठे सवाल, नियामकीय पारदर्शिता पर बढ़ी चिंताशहरी विकास का अधूरा आधार: भारत में आवास संकट अब सामाजिक नहीं, बल्कि आर्थिक वृद्धि की बड़ी बाधावर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए बड़े विदेशी निवेश और गहरे सुधार जरूरी, कैपिटल फ्लो बढ़ाने पर जोरबाजार हलचल: मुश्किल वक्त में निवेशक सम्मेलन, निफ्टी ने सेंसेक्स को पीछे छोड़ दियाअशोक लीलैंड 5 फीसदी फिसला, मांग और मार्जिन को लेकर विश्लेषकों ने जताई चिंताग्लोबल इक्विटी फंड्स से 8 हफ्तों में पहली बार निकासी, निवेशकों का झुकाव अब US टेक और AI थीम की ओरलगातार दूसरे महीने चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का रेश्यो पॉजिटिव, मिडकैप ने बनाया नया रिकॉर्डपेंट कंपनियों की चमकी किस्मत: मजबूत मांग और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से Q4 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन, मार्जिन भी सुधरेFY26 Q4 Results: लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 15.1% बढ़ा, आय वृद्धि 12 तिमाहियों के हाई पर

May Auto Sales: Maruti की बिक्री मई में 10 फीसदी बढ़कर 1,78,083 इकाई पर

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 2:41 PM IST

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की थोक बिक्री मई में 10 प्रतिशत बढ़कर 1,78,083 इकाई रही है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। पिछले साल मई में कंपनी ने 1,61,413 वाहन बेचे थे। मई में घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 1,51,606 इकाई हो गई। पिछले साल समान महीने में यह 1,34,222 इकाई रही थी।

घरेलू बाजार में कंपनी की कुल यात्री वाहन बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 1,43,708 इकाई हो गई। पिछले साल समान महीने में यह 1,24,474 इकाई थी।

समीक्षाधीन महीने में कंपनी की मिनी कारों…

ऑल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री एक साल पहले की समान अवधि के 17,408 इकाइयों की तुलना में 30 प्रतिशत घटकर 12,236 इकाई रह गई। कॉम्पैक्ट कारों…स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 71,419 इकाई हो गई। यह पिछले साल के समान महीने में 67,947 इकाई रही थी। मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री 586 से बढ़कर 992 इकाई रही।

यूटिलिटी वाहनों…ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और अर्टिगा की बिक्री 65 प्रतिशत बढ़कर 46,243 इकाई हो गई। एक साल पहले समान महीने में यह 28,051 इकाई रही थी। मई में कंपनी का निर्यात तीन प्रतिशत घटकर 26,477 इकाई रह गया। एक साल पहले समान महीने में यह 27,191 इकाई था।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 2:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement