facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

Honda Motor ने शीर्ष प्रबंधन में किया बदलाव, ओतानी भारतीय परिचालन के प्रमुख बने

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 4:55 PM IST
Honda

जापान की होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड ने बुधवार को अपनी भारतीय दोपहिया इकाई के शीर्ष प्रबंधन में बदलाव की घोषणा की। इसके तहत कंपनी ने त्सुत्सुमु ओतानी को होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का अध्यक्ष, सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि ओटानी होंडा मोटर कंपनी जापान में उपाध्यक्ष भी हैं। वह अत्सुशी ओगाता की जगह लेंगे। ओतानी को 2022 में शंघाई इकाई होंडा मोटर (चीन) निवेश कंपनी लिमिटेड में कार्यकारी महाप्रबंधक नियुक्त किया गया था।

उन्होंने 1997 में होंडा जापान के साथ अपना करियर शुरू किया और विभिन्न वैश्विक बाजारों में कंपनी के कई अग्रणी पदों पर रहे। कंपनी ने विनय ढींगरा की पदोन्नति की भी घोषणा की।

उन्हें वरिष्ठ निदेशक (मानव संसाधन और प्रशासन, कॉरपोरेट मामले, सूचना प्रौद्योगिकी और होंडा इंडिया फाउंडेशन) बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व परिचालन अधिकारी (बिक्री और विपणन) योगेश माथुर, पूर्व परिचालन अधिकारी (नए मॉडल खरीद एवं कलपुर्जा रणनीति) संजीव जैन को होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement