facebookmetapixel
Advertisement
अनलिस्टेड कंपनियों का उभार: ₹8.9 लाख करोड़ का रेवेन्यू; रिलायंस रिटेल टॉप परBS Manthan 2026: भविष्य के भारत पर दिग्गजों ने किया मंथन, AI, व्यापार व तकनीक पर हुई जबरदस्त चर्चाRBI डिप्टी गवर्नर का भरोसा: खुदरा मुद्रास्फीति में आगे भी बनी रहेगी नरमी, अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेजबैंकों की CD उधारी रिकॉर्ड स्तर पर: 15 फरवरी तक ₹1.34 लाख करोड़ के सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट जारीFMCG में देसी कंपनियों का दबदबा: एशिया-प्रशांत बाजार में हिस्सेदारी 79%AI से चुनौती, अंत नहीं: बदलाव के दौर में खुद को ढालेगा आईटी उद्योगIDFC First Bank ने हरियाणा सरकार को लौटाए ₹583 करोड़, धोखाधड़ी के बाद ब्याज सहित किया भुगतानअनिश्चितताओं के बीच IT सेक्टर की मजबूती: AI और R&D से बढ़ी रफ्तारबालकृष्ण इंडस्ट्रीज का 2030 तक ₹23,000 करोड़ राजस्व का लक्ष्य, दोपहिया-भारी वाहनों के टायर भी बनाएगीHPV टीकाकरण अभियान: देश भर में सर्वाइकल कैंसर के ​खिलाफ चलेगा टीकाकरण

Google Pay लाया धमाकेदार नया फीचर! अब बिना बैंक अकाउंट से पैसे कटे भी कर सकेंगे पेमेंट!

Advertisement

Google Pay ने 'बाय नाउ, पे लेटर' ऑप्शन को और ज्यादा वेबसाइट्स और ऐप्स पर उपलब्ध करा दिया है। इस ऑप्शन से आप अभी सामान खरीद सकते हैं और पेमेंट बाद में कर सकते हैं।

Last Updated- May 24, 2024 | 4:40 PM IST
Google Pay

Google Pay ने ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित, सुविधाजनक और फायदेमंद बनाने के लिए तीन नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। ये फीचर्स अभी सिर्फ अमेरिका में ही उपलब्ध हैं।

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो Google Pay आपके लिए खरीदारी को और भी फायदेमंद बनाने जा रहा है। अब Google Pay दिखाएगा कि आप किस कार्ड से पेमेंट करने पर ज्यादा बेनिफिट्स पा सकते हैं। इस तरह आप सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाला कार्ड चुन सकते हैं।

कई बार ऑनलाइन पेमेंट करते समय हमें डिटेल को बार-बार भरना पड़ता है। इसे आसान बनाने के लिए Google Pay ने ‘बाय नाउ, पे लेटर’ (Buy Now, Pay Later) ऑप्शन को और ज्यादा वेबसाइट्स और ऐप्स पर उपलब्ध करा दिया है। इस ऑप्शन से आप अभी सामान खरीद सकते हैं और पेमेंट बाद में कर सकते हैं।

चलिए इन फीचर्स को विस्तार से समझते हैं।

1. सुरक्षा के लिए ऑटोफिल

अब क्रोम और एंड्रॉयड पर Google Pay का नया ऑटोफिल फीचर आपके शॉपिंग को और सुरक्षित बनाएगा। ये फीचर आपके सेव किए हुए कार्ड की जानकारी को ऑटोमैटिकली भर देगा। आपको बस अपनी फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या पिन से वेरिफाई करना होगा। अगर कोई गड़बड़ी ना हो, तो Google Pay खुद ही फॉर्म को पूरा कर देगा और कोई और जानकारी मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Also Read: अब अपनी प्रोफाइल फोटो AI की मदद से बना सकेंगे आप, WhatsApp में आने वाला है खास फीचर!

2. फायदेमंद रिवॉर्ड्स

कई क्रेडिट कार्ड्स शॉपिंग पर फायदे और छूट देते हैं। लेकिन इन सबको याद रखना और चेक करना काफी मुश्किल हो सकता है। अब Google Pay पेमेंट करते समय आपको ये फायदे खुद दिखाएगा। अमेरिका में अभी से American Express और Capital One कार्डधारकों को क्रोम डेस्कटॉप पर ऑटोफिल ड्रॉप-डाउन मेन्यू में ये फायदे अलग-अलग कार्ड्स के लिए दिखने लगेंगे। इससे आप सबसे ज्यादा फायदा देने वाला कार्ड चुन सकते हैं।

3. आसान ‘बाय नाउ, पे लेटर’

अब आप और भी ज्यादा वेबसाइट्स और ऐप्स पर Google Pay के ‘बाय नाउ, पे लेटर’ ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी मौजूदा ‘बाय नाउ, पे लेटर’ सर्विस को लिंक करना होगा या फिर शॉपिंग करते वक्त किसी सपोर्टेड फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर के साथ साइन अप करना होगा। Google Pay ने इस साल के शुरुआत में ही Zip और Affirm जैसी ‘बाय नाउ, पे लेटर’ सर्विस को दिखाने की तैयारी शुरू कर दी थी।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement