facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

अंतरिक्ष में पांच महीने बिताने के बाद धरती पर लौटे चार यात्री

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 10:01 AM IST
NASA Space X

नासा के स्पेसएक्स मिशन के साथ चार अंतरिक्ष यात्री शनिवार देर रात को धरती पर लौटे। उनका कैप्सूल टेम्पा के समीप फ्लोरिडा तट पर मेक्सिको की खाड़ी में उतरा।

अमेरिका, रूस और जापान के चालक दल के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में करीब पांच महीने बिताए। यह मिशन गत अक्टूबर में रवाना हुआ था। नासा की निकोल मैन की अगुवाई में अंतरिक्ष यात्री शनिवार सुबह अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए।

निकोल अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली अमेरिका की पहली मूल निवासी महिला हैं। निकोल ने कहा कि वह अपने चेहरे पर हवाओं को महसूस करने, ताजा घास की सुगन्ध और कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए बेताब हैं।

जापानी अंतरिक्ष यात्री कोइची वकाता ने सुशी खाने की इच्छा जतायी जबकि रूसी अंतरिक्ष यात्री एना किकिना ‘‘असली कप न कि प्लास्टिक बैग से गर्म चाय’’ पीने के लिए तरस रही हैं।

नासा के वैज्ञानिक जोश कसाडा अपने परिवार के लिए एक कुत्ता लाना चाहते हैं। अब अंतरिक्ष केंद्र में अमेरिका के तीन, रूस के तीन और संयुक्त अरब अमीरात का एक अंतरिक्ष यात्री है।

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 10:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement