facebookmetapixel
Advertisement
NHPC ने 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2,000 करोड़, 7.67% ब्याज दर पर मिला जोरदार रिस्पॉन्सआय सर्वेक्षण में लोगों की झिझक बड़ी चुनौती, विदेशी मॉडल्स से सीखने की तैयारी में भारत Aviva Life का बड़ा लक्ष्य: 5 साल में न्यू बिजनेस प्रीमियम ₹1,000 करोड़ पहुंचाने की तैयारीसुरक्षा और नॉन-पार्टिसिपेटिंग पॉलिसियों से जीवन बीमा कंपनियों का VNB बढ़ा, LIC सबसे आगेसरकार ने बड़े MFIs को दी राहत, क्रेडिट गारंटी सीमा ₹300 करोड़ से बढ़ाकर ₹1,000 करोड़ कीरिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी मिडकैप 100, अमेरिकी हमलों के बीच घरेलू निवेशकों के दम पर बनाया नया रिकॉर्डएंटी-डंपिंग शुल्क लागू होने पर 3 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत कर सकता है भारततनाव बढ़ने की संभावना और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से टूटा रुपया, डॉलर के मुकाबले 95.66 के स्तर पर बंदचीन को टक्कर देने की तैयारी? महत्त्वपूर्ण खनिजों की मजबूत आपूर्ति श्रृंखला के लिए क्वाड देश जुटाएंगे $20 अरबआयात शुल्क में बढ़ोतरी व युद्ध संकट के बावजूद निवेश जारी रखेगी टाइटन, चुनौतियों से निपटने की तैयारी में जुटी कंपनी

DPDP नियम लागू होने के बाद बढ़ेगी सहमति प्रबंधकों की मांग और भूमिका

Advertisement

भारत में निगमित कंपनियों के लिए न्यूनतम 2 करोड़ रुपये की शुद्ध हैसियत के साथ सहमति प्रबंधक बनने के लिए आवेदन करने के लिए 12 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है

Last Updated- November 14, 2025 | 10:52 PM IST
DPDP rules

डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (डीपीडीपी) अधिनियम के तहत हाल ही में अधिसूचित प्रशासनिक नियमों से उपयोगकर्ताओं की तरफ से काम करने वाले सहमति प्रबंधकों की मांग और भूमिका दोनों बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों ने यह अनुमान जताया है।

शुक्रवार को अधिसूचित नियमों में भारत में निगमित कंपनियों के लिए न्यूनतम 2 करोड़ रुपये की शुद्ध हैसियत के साथ सहमति प्रबंधक बनने के लिए आवेदन करने के लिए 12 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है। ऐसी कंपनियों को डेटा संरक्षण बोर्ड में स्वयं को पंजीकृत कराना होगा और समय-समय पर डीपीबी द्वारा निर्धारित दायित्वों को पूरा करना होगा।

सहमति प्रबंधक को उपयोगकर्ता द्वारा दी गई, अस्वीकृत या वापस ली गई सहमति के साथ-साथ व्यक्तिगत डेटा को संसाधित करने के लिए सहमति के अनुरोध से पहले या उसके साथ डेटा न्यासी द्वारा भेजे गए नोटिस का रिकॉर्ड अपने प्लेटफॉर्म पर बनाए रखना होगा। ऐसे प्लेटफार्म को उपयोगकर्ताओं को हर समय अपने डेटा तक पहुंच प्रदान करने के साथ-साथ उन जानकारियों का रिकॉर्ड कम से कम सात वर्षों की अवधि के लिए या प्लेटफॉर्म और उपयोगकर्ता के बीच सहमति होने पर या कानून द्वारा आवश्यक होने पर अधिक विस्तारित अवधि के लिए रखना जरूरी होगा।

विधि कंपनी सराफ ऐंड पार्टनर्स में साझेदार एस नंदा ने कहा कि इन नियमों के कारण ऐसी सहमति प्रबंधन कंपनियों के साथ-साथ इंटरनेट और सोशल मीडिया मध्यस्थों के लिए व्यावसायिक संचालन में एक महत्त्वपूर्ण बदलाव की जरूरत पेश आ सकती है। इसका कारण यह है कि उन्हें एक खास सहमति प्रबंधन प्लेटफार्म व्यवस्था शुरू करनी होगी जो सभी बिंदुओं पर सहमति मिलने की निगरानी रखते हैं।

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement