Business Standard
Advertisement
महिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?
अन्य समाचार झारखंड को चार वर्ष में चार लाख करोड़ रुपये दिये:शाह
'

झारखंड को चार वर्ष में चार लाख करोड़ रुपये दिये:शाह

PTI

- July,11 2018 7:03 PM IST

अगले वर्ष के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक दिवसीय दौरे पर यहां आये शाह ने

आदिवासी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कहीं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे के तहत सभी आदिवासियों, गरीबों एवं पिछड़ों को समाज के

अन्य वर्गों के बराबर लाने के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

शाह ने कहा कि झारखंड के लोगों को हमेशा से पिछड़ा रखा गया लेकिन जब केन्द्र में वाजपेयी जी की सरकार बनीं तो उन्होंने अलग झारखंड राज्य बनाकर लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया और अब जब केन्द्र में मोदी सरकार बनी है तो उसने राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए इतने बड़े पैमाने पर संसाधन उपलब्ध कराये हैं।

उन्होंने बताया कि कोयला खदानों के लीज के माध्यम से ही राज्य को एक लाख, सत्तर हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराये गये हैं। इसके अलावा उदय योजना के तहत राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में संकट से उबारने के लिए बड़ी राशि दी गयी है।

शाह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश के आदिवासी एवं पिछड़े 115 जिलों को अन्य विकसित जिलों की श्रेणी में लाने का फैसला किया और इन जिलों के लिए विशेष विकास योजनाएं और कोष बनाये गये। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इन 115 जिलों में सबसे अधिक 19 जिले झारखंड के शामिल किये गये हैं जिससे उनमें विकास का कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है।

इनमें से अधिकतर जिलों में आदिवासियों की बड़ी संख्या निवास करती है जिससे विकास का सीधा लाभ उन्हें ही मिलेगा।

उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की तारीफ करते हुए कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि दास की सरकार ने राज्य में इस वर्ष दिसंबर तक ही सभी घरों में बिजली पहुंचाने का काम हाथ में लिया है।

उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने आदिवासियों एवं गरीबों के लिए विशेष योजनाएं लागू कर उनके जीवन में पिछले चार वर्षों में ही बड़ा बदलाव लाने में सफलता हासिल की है।

पिछले चार वर्षों में पहली बार मंच से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री

अर्जुन मुंडा का नाम लेते हुए शाह ने कहा कि झारखंड में जब अर्जुन

मुंडा के नेतृत्व में पहली बार भाजपा की सरकार बनी थी तो यहां विकास की योजनाओं का शुभारंभ हुआ था और अब उन योजनाओं को अमलीजामा भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार ने पहनाया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement