Business Standard
Advertisement
महिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?
अन्य समाचार अमित शाह ने ओडिशा में भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाई
'

अमित शाह ने ओडिशा में भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाई

PTI

- July,04 2018 5:23 AM IST

भगवा दल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद शाह का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शानदार स्वागत किया। हवाई अड्डे पर मौजूद नेताओं में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और जुएल ओराम तथा पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख बसंत पांडा शामिल थे।

उन्होंने कहा कि ओडिशा विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में एक वर्ष से भी कम समय को देखते हुए भाजपा प्रमुख के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में ‘‘ उत्साह बढ़ा ’’ है जो सत्तारूढ़ बीजद से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

बीजद वर्ष 2000 से ही ओडिशा में सत्ता में है।

उन्होंने कहा , ‘‘ दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए 147 में से कम से कम 120 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। हम उनके सपने को हकीकत में तब्दील करने के लिए दिल से काम कर रहे हैं। ’’

पार्टी की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा कि दिन भर के दौरे में शाह संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति को अंजाम देंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement