Business Standard
Advertisement
महिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?
अन्य समाचार पटनायक ओडिशा को विकसित करने में असमर्थ : शाह
'

पटनायक ओडिशा को विकसित करने में असमर्थ : शाह

PTI

- July,04 2018 5:03 AM IST

शाह ग्राम पंचायतों के भाजपा पदाधिकारियों के माइक्रो प्रबंधन समूह - शक्ति केन्द्र - को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा नीत राजग सरकार अब तक राज्य को चार लाख करोड़ रुपये दे चुकी हैं लेकिन बीजद इसका इस्तेमाल करने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने ओडिशा का विकास करने के लिए कई कदम उठाये है लेकिन अब तक लक्ष्यों को पूरा नहीं किया गया है क्योंकि राज्य सरकार विभिन्न कार्यक्रमों और परियोजनाओं को समुचित ढंग से लागू करने में विफल रही है।

शाह ने ओडिशा में आज राज्य के नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की ताकि चुनावी रणनीतियों को दुरूस्त किया जा सके। उन्होंने ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 147 में से 120 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

भगवा दल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद शाह का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शानदार स्वागत किया। हवाई अड्डे पर मौजूद नेताओं में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और जुएल ओराम तथा पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख बसंत पांडा शामिल थे।

उन्होंने कहा कि ओडिशा विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में एक वर्ष से भी कम समय को देखते हुए भाजपा प्रमुख के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में ‘‘ उत्साह बढ़ा ’’ है जो सत्तारूढ़ बीजद से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

बीजद वर्ष 2000 से ही ओडिशा में सत्ता में है।

उन्होंने कहा , ‘‘ दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए 147 में से कम से कम 120 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। हम उनके सपने को हकीकत में तब्दील करने के लिए दिल से काम कर रहे हैं। ’’

पार्टी की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा कि दिन भर के दौरे में शाह संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति को अंजाम देंगे।

उन्होंने कहा कि शाह भुवनेश्वर , पुरी और कटक लोकसभा क्षेत्रों में 21 विधानसभा सीटों में हर पंचायत के दो नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

भाजपा प्रमुख ने विश्वास जताया कि पार्टी बीजद सरकार के ‘ निराशाजनक ’ प्रदर्शन के मद्देनजर ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने एक ट्वीट किया ,‘‘ भाजपा ओडिशा कार्यकर्ताओं के बीच इस तरह की ऊर्जा और उत्साह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 2019 में ओडिशा में जीत दर्ज करेगी। ’’

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement