चुनाव आयोग के महानिदेशक अक्षय राउत ने कहा, सभी दलों के साथ बैठक के बाद इस बात की चर्चा की गई कि मतदाताओं का विश्वास स्तर बढ़ाने के लिए क्या मतदान की पुष्टि वाली पर्ची देने वाली ईवीएम का चलन में लायी जा सकती है। उनके अनुरोध के मद्देनजर आयोग संभाव्यता अध्ययन कर रहा है।
राउत ईवीएम के प्रदर्शन को लेकर विवाद के मद्देनजर देश में मतदान की पुष्टि वाली पर्ची देने वाली ईवीएम लाये जाने के बारे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। कई दलों ने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की संभावना पर प्रश्न उठाते रहे हैं। आयोग ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा है कि ईवीएम पूरी तरह से छेड़छाड़ मुक्त और मतदाताओं के अनुकूल हैं।