facebookmetapixel
Advertisement
मारुति सुजुकी ने दिया झटका! चुनिंदा कारें होंगी ₹20,000 तक महंगी, सितंबर में लागू होंगी नई कीमतेंदो सेशन में 150% रिटर्न; ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, कहा – जाएगा ₹1500 के पारमिडकैप-स्मॉलकैप की तेजी के बाद अब कहां बनेगा पैसा? IT, प्राइवेट बैंक और FMCG पर ब्रोकरेज का दांवपर्पल स्टाइल लैब्स IPO: कमजोर लिस्टिंग के बाद 5% उछला शेयर, क्या करें निवेशक?साबुन से शैंपू तक अभी कम खर्च कर रहे भारतीय, आगे बड़ा मौका; HUL में 43% तेजी का अनुमानबॉन्ड यील्ड में आया उफान, क्या डेट फंड निवेशकों को घबराने की जरूरत? जानें कहां लगाएं पैसा और कितना रखें जोखिम1.4 करोड़ गिरफ्तारियां, लाखों केस लंबित! पूर्व CJI संजीव खन्ना ने बताया न्याय में देरी का सबसे बड़ा खामियाजा किसे भुगतना पड़ता हैSIR में 13.4 करोड़ नाम बाहर, उत्तर भारत सबसे आगे, 11 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के नाम कटेसोना ₹1.52 लाख के करीब, चांदी ₹2.37 लाख पर; आज क्यों गिर रहे दाम?12 अरब डॉलर की पोस्को परियोजना कैसे हुई फेल? जमीन विवाद से खनन नीति तक, जानिए क्यों भारत से खाली हाथ लौटी कंपनी

PM Surya Ghar: घर पर Solar Panel लगाने वालों के लिए बड़ी राहत

Advertisement

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत छतों पर सौर ऊर्जा लगाने वाले उपभोक्ताओं और सोलर मॉड्यूल निर्माताओं के लिए नियमों को सरल बनाकर प्रक्रिया को आसान किया है

Last Updated- June 10, 2026 | 8:18 AM IST
PM Surya Ghar Yojana

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने घरेलू स्तर पर तैयार किए गए सौर पैनलों और उससे जुड़े पुर्जों सोलर फोटोवॉल्टिक (पीवी) मॉड्यूल और सेल के लिए बनाए गए नियमों को आसान कर दिया है। सरकार द्वारा मंजूर सौर पैनलों और उन्हें बनाने वाली कंपनियों की सूची (एएलएमएम) पर अमल इसलिए किया गया था ताकि देश में बने सौर पैनलों और उनके पुर्जों की ज्यादा मांग बढ़ाई जा सके। अब अब नियमों में ढील देने से सौर ऊर्जा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और इनके इस्तेमाल को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सोमवार को सरकार ने स्पष्ट किया कि ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत अपने घर की छत सौर ऊर्जा पैनल (आरटीएस) लगाने वाले उपभोक्ता जो सरकारी अनुदान नहीं ले रहे हैं उन्हें 31 मार्च 2027 तक सौर सेल से जुड़ी स्वीकृत निर्माताओं की सूची (एएलएमएम-दूसरी सूची) के नियमों से छूट मिलेगी। यह छूट तभी मिलेगी जब आवेदन केवल प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (पीएमएसजी) के राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से किया गया हो।

ऐसे लाभार्थियों को एएलएमए की दूसरी सूची से छूट का दावा करने के लिए राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) के घरेलू सामग्री संबंधी पोर्टल (डीसीआर) पर अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। मंत्रालय ने कहा कि दूसरी आरटीएस परियोजनाओं को छूट नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, मंत्रालय ने एक अलग आदेश में सौर पैनल बनाने वाली कंपनियों को राहत देते हुए कहा कि यदि किसी कंपनी के उसी कारखाने में पहले से स्वीकृत सौर पैनल के मुकाबले अधिक क्षमता वाले नए सौर पीवी मॉड्यूल बनाए जाते हैं तब कुछ मामलों में कारखाने का दोबारा निरीक्षण कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘यदि किसी नए सौर पैनल की क्षमता पहले से स्वीकृत सबसे अधिक क्षमता वाले पैनल से 3 प्रतिशत तक अधिक है, तो उसे बिना निरीक्षण के एएलएमएम स्वीकृत सूची में शामिल किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - June 10, 2026 | 8:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement