facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

डायबिटीज की दुनिया में बड़ा दावा! नई गोली ने Semaglutide को छोड़ा पीछे

Advertisement

Eli Lilly के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में Orforglipron ने ब्लड शुगर और वजन कम करने के मामले में Oral Semaglutide की तुलना में बेहतर परिणाम दिखाए हैं

Last Updated- June 10, 2026 | 8:08 AM IST
Diabetes

अमेरिकी दवा विनिर्माता कंपनी एलाई लिली ने ओरफोरग्लिप्रोन के आकलन वाले अपने अचीव कार्यक्रम के तहत क्लीनिकल परीक्षण के तीसरे चरण के निष्कर्ष जारी किए। यह छोटे-मॉलिक्यूल वाली ओरल ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1 (जीएलपी-1) दवा है। कंपनी ने दावा किया कि इसके नतीजे सुरक्षा और असर के मामले में अच्छे रहे हैं। इसमें ओरल सेमाग्लूटाइड की तुलना में ए1सी और शरीर के वजन में काफी कमी देखी गई।

कंपनी ने तीसरे चरण के अचीव-3, अचीव-2 और अचीव -5 परीक्षणों के विस्तृत नतीजे जारी किए। अचीव -3 में उन वयस्कों की तुलना की गई जो ओरफोरग्लिप्रोन और ओरल सेमाग्लूटाइड उपचार शुरू कर रहे थे, जबकि अचीव-2 और अचीव-5 में लिली की दवा की तुलना डेपाग्लिफ्लोजिन से की गई। लिली ने कहा कि उसकी दवा की गोली दिन में एक बार बिना भोजन या पानी से ली जा सकती है।

टेक्सस साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय में चिकित्सा के नैदानिक प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता डॉ. जूलियो रोसेनस्टॉक ने कहा, एचीव-3 टाइप 2 मधुमेह में ओरल जीएलपी-1 पर पहला तुलनात्मक आंकड़ा मुहैया कराता है, जिसमें ऑर्फोर्ग्लिप्रोन ने ओरल सेमाग्लूटाइड की तुलना में अधिक ए1सी और वजन में कमी दिखाई है, जिसका परीक्षण मधुमेह की स्वीकृत खुराक पर किया गया था।

कंपनी ने दावा किया कि 52 हफ्तों के बाद ओरफ़ोर्ग्लिप्रोन लेने वाले मरीज़ों में ए1सी के स्तर में औसत कमी 9 एमजी डोज के साथ 1.9 फीसदी और 17.2 एमजी डोज के साथ 2.2 फीसदी देखी गई जबकि ओरल सेमाग्लूटाइड के मामले में यह कमी क्रमशः 1.1 फीसदी और 1.4 फीसदी थी।

Advertisement
First Published - June 10, 2026 | 8:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement