Business Standard
Advertisement
ITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाहGold, Silver Price Today: सोना ₹2093 पड़ा कमजोर, चांदी ₹2.30 लाख के नीचे फिसलीकौन हैं कुणाल शाह? CRED के फाउंडर से WhatsApp के ग्लोबल हेड बनने तक का सफरकतर के गैस प्लांट में भयंकर विस्फोट! 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायलFortis में 19% और Medanta में 18% तक रिटर्न की उम्मीद, Hospital Stocks पर बुलिश मोतीलाल ओसवाल
अन्य समाचार असम हिंसा में मरने वालों की संख्या 53 हुई
'

असम हिंसा में मरने वालों की संख्या 53 हुई

PTI

- July,28 2012 8:13 PM IST

असम में विस्थापित अल्पसंख्यकों एवं बोडो आदिवासियों में जारी संघर्ष में मरने वालों की संख्या बढ कर 53 हो गयी जबकि आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिंसा से सर्वाधिक प्रभावित कोकराझार का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है जबकि कोकराझार जिले से दो और चिरांग से एक सडा गला शव मिलने से पिछले कुछ दिनों से जारी हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ कर 53 हो गयी।

सूत्रों ने कहा कि कोकराझार में दिन के कफ्र्यू में ढील दी गया जबकि रात का कफ्र्यू जारी रहेगा। इसके अलावा चिरांग और धुबरी में भी रात का कफ्र्यू जारी रहेगा।

राज्य के पांच जिले ़ ़कोकराझार, चिरांग, धुबरी, बकसा और बोंगाईगांव हिंसा से प्रभावित हुए हैं जबकि लगभग तीन लाख लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है।

इस बीच नाराज मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने इस बात से इंकार किया कि उन्होंने केन्द्र या सेना को विलंब से मौके पर पहंुचने के कारण हिंसा के लिये जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री की मौजूदगी में ही कहा, मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है।

मुख्यमंत्री ने कल गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि पहले दिन से ही सेना की मौजूदगी से हिंसा टाली जा सकती थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement