Advertisement
फीफा वर्ल्ड कप आते ही क्यों दौड़ पड़ता है भारतीय शेयर बाजार? 36 साल के आंकड़े कर देंगे हैरानBalrampur Chini से Triveni तक, एक्साइज ड्यूटी कट के बाद कौन से Sugar Stocks पर है एक्सपर्ट्स का दांव?Real Estate: घर की चाबी का इंतजार बढ़ सकता है, लाखों खरीदारों के लिए चेतावनीTCS ने AI की दुनिया में खेला बड़ा दांव! 50,000 कर्मचारियों को मिलेगा Claude AI का एक्सेससरकार ने E22, E25, E27 और E30 को दी बड़ी टैक्स छूट, जानें डिटेल्सWipro Buyback: बायबैक शुरू होते ही टूटा विप्रो का शेयर, 6 साल के निचले स्तर पर पहुंचाअमेरिका में लाखों डॉलर का इलाज, चीन में 10 गुना सस्ता! दुनिया क्यों हो रही है हैरान?Gold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सोना-चांदी के गिरे भाव; जानें आज कितने हुए सस्तेभारत-अमेरिका व्यापार में आएगा बंपर उछाल! हाइड्रोकार्बन सेक्टर खोल सकता है 500 अरब डॉलर का रास्ताअमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा तो 150 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी
अन्य समाचार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री गए अफगानिस्तान
'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री गए अफगानिस्तान

PTI

- July,21 2012 7:05 PM IST

इस्लामाबाद, 19 जुलाई :भाषा: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ एक दिन के दौरे पर आज अफगानिस्तान गए।

अफगानिस्तान में अशरफ वहां के राष्ट्रपति हामिद करजई और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। यह बैठक अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के बारे में होगी।

अशरफ के साथ विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार तथा गृह मंत्री रहमान मलिक भी गए हैं। अशरफ ने कहा कि वह अफगान नेतृत्व से बातचीत के दौरान पाकिस्तान पर अफगानिस्तान से किए जाने वाले सीमा पार हमलों का मुद्दा उठाएंगे।

रावलपिंडी स्थित चकलाला एयरबेस से रवाना होने से पहले अशरफ ने संवाददाताओं से कहा कि उनका यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की कुर्बानी को दुनिया सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि उनका देश पूरी क्षमता से आतंकवाद से लड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में होने जा रही उनकी बातचीत का लक्ष्य द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना और आतंकवाद का खात्मा करना है।

अशरफ ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में शांति के लिए बहुत कुर्बानियां दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि करजई और कैमरन से उनकी बातचीत सुरक्षा और अफगानिस्तान में शांति पर केंद्रित होगी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement