facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

Gold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सोना-चांदी के गिरे भाव; जानें आज कितने हुए सस्ते

Advertisement

अमेरिका-ईरान तनाव और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के दाम गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- June 11, 2026 | 10:13 AM IST
Gold and Silver Price
Representative image

Gold-Silver Price Today, June 11: अमेरिका ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ने से सोने चांदी के वायदा भाव में लगातार सुस्ती देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,47,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,32,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 1,499 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,518 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,48,017 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,026 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,991 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,47,051 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,46,444 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 3,834 रुपये की गिरावट के साथ 2,31,671 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,35,505 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,249 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,256 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,32,436 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,30,493 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,094.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,133.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 45.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,088.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 63.52 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 64.74 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.58 डॉलर की गिरावट के साथ 63.15 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,46,518 1,48,017 1,46,991
चांदी 2,31,671 2,35,505 2,35,256
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,094.40 4,133.30 4,088.20
चांदी 63.52 64.74 63.15

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - June 11, 2026 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement