facebookmetapixel
Advertisement
New rules from July 1: पासपोर्ट महंगा, आधार अपडेट मुफ्त! 1 जुलाई से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, जानिए किस पर कितना असरTata पर साइबर हमले के बाद iPhone 18 Pro की तस्वीरें और सप्लायर लिस्ट लीक, Apple की बढ़ी चिंताIOC शेयर रखने वालों के लिए जरूरी खबर! कंपनी ने फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित कीMSME, स्किल डेवलपमेंट और विदेशी निवेश पर फोकस, यूपी को बड़ा निवेश हब बनाने में जुटी सरकार: नितिन अग्रवालPFC-REC Merger: शेयरों में किया है निवेश, तो कैसे होगा फायदा? नए निवेशक क्या करें?Aarogya Setu 2.0: घर बैठे मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, डॉक्टर, OPD और आयुष्मान का फायदा; जानें 10 बड़े फीचर्सभारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानी

Claude Fable 5: AI मॉडल इतना एडवांस कि इस्तेमाल पर भी लगी रोक

Advertisement

Anthropic ने Claude Fable 5 लॉन्च किया है, जिसे कंपनी अब तक का सबसे सक्षम AI मॉडल बता रही है

Last Updated- June 11, 2026 | 8:16 AM IST
Anthropic

एंथ्रोपिक ने अपना नवीनतम मिथोस-क्लास मॉडल ‘क्लॉड फेबल 5’ पेश कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल सभी कार्यों में बेहतरीन है। अलबत्ता इसके मिथोस 5 तक पहुंच कुछ चुनिंदा उपयोगकर्ताओं तक ही सीमित है, जो इसकी जबरदस्त क्षमताओं के कारण सॉफ्टवेयर खामियों का पता लगा सकती हैं।

कंपनी ने बताया कि फेबल 5 परीक्षण किए गए लगभग सभी बेंचमार्क पर अत्याधुनिक है और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, ज्ञान परक कार्य, वैज्ञानिक अनुसंधान और विजन में असाधारण प्रदर्शन करता है। एंथ्रोपिक ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘इतने सक्षम मॉडल को पेश करने में जोखिम भी होते हैं। अगर सुरक्षा उपाय न हों, तो साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में फेबल 5 की क्षमताओं का गलत इस्तेमाल करके गंभीर नुकसान पहुंचाया जा सकता है। कुछ सीमित दायरे वाले विषयों पर पूछे गए सवालों का जवाब हमारे दूसरे सबसे काबिल मॉडल ओपस 4.8 से मिलेगा।’

यह शुरुआत ऐसे समय में हो रही है जब लगभग 1 लाख करोड़ डॉलर मूल्य वाली कंपनी एंथ्रोपिक और उसकी सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी ओपनएआई ने अमेरिका के बाजार नियामक के पास शेयर बाजार में सूचीबद्धता के लिए गोपनीय तौर पर आवेदन किया है। उम्मीद है कि इसमें निवेशकों की खासी दिलचस्पी दिखेगी।

साइबर सिक्योरिटी कंपनी सिक्योरिटेक के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी पंकित देसाई ने कहा, ‘फिलहाल, यह ओपस मॉडल का बेहतर संस्करण लगता है। उन्होंने कहा, ‘इसकी एजेंटिक एआई क्षमताएं बेहतर हैं और वाइब कोडिंग के साथ कोड बनाने की क्षमता भी काफी अच्छी है, लेकिन कीमत ओपस के मुकाबले लगभग दोगुनी है। कंपनियों को इसे अपनाने में समय लगेगा, क्योंकि अगर आपके पास पहले से कोई मॉडल है, तो आप बदलाव से हिचकिचाएंगे।’ कंपनी ने क्लॉड मिथोस 5 भी जारी किया है, जो इसी प्रणाली का अलग संस्करण है।

Advertisement
First Published - June 11, 2026 | 8:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement