Business Standard
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ
अन्य समाचार लाइवकीपिंग में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदेगी इंडियामार्ट
'

लाइवकीपिंग में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदेगी इंडियामार्ट

PTI

- March,25 2022 10:13 PM IST

25 मार्च (भाषा) बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी इंडियामार्ट इंटरमेश लिमिटेड सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी लाइवकीपिंग में 45.98 करोड़ रुपये में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी।

इंडियामार्ट ने शुक्रवार को बताया कि अधिग्रहण की यह योजना सेवा आधारित समाधान के रूप में विभिन्न सॉफ्टवेयर पेश करने के उसके दीर्घकालिक उद्देश्य के अनुरूप है। यह सौदा नकद में किया जाएगा।

इंडियामार्ट ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा, ‘‘कंपनी का इरादा लाइवकीपिंग में लगभग 45.98 करोड़ रुपये तक का निवेश करने का है।’’

अधिग्रहण करार के तहत लाइवकीपिंग के 6,843 अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय वरीय शेयरों (सीसीपीएस) को इंडियामार्ट 10 रुपये के अंकित मूल्य पर 51,138 रुपये प्रति शेयर पर खरीदेगी, जो कुल मिलाकर लगभग 35 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा कंपनी लाइवकीपिंग के 2,147 इक्विटी शेयर एक प्रवर्तक से एक ही कीमत पर खरीदेगी, जो कुल मिलाकर लगभग 10.98 करोड़ रुपये है। यह समझौता 60 दिन में पूरा हो जाने की उम्मीद है।

भाषा जतिन प्रेम

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement