Business Standard
Advertisement
डिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारी
अन्य समाचार गुजरात में मानसून का विस्तार, बिजली गिरने से तीन की मौत
'

गुजरात में मानसून का विस्तार, बिजली गिरने से तीन की मौत

PTI

- June,17 2020 4:23 AM IST

15 जून (भाषा) दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को गुजरात और इससे सटे केंद्र शासित दीव तक आगे बढ़ गया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बयान में कहा कि मानसून दक्षिण गुजरात के सभी जिलों, सौराष्ट्र क्षेत्र, दीव और उत्तरी गुजरात के अहमदाबाद, खेड़ा, आणंद, पंचमहल, दाहोद और कच्छ जिले के कुछ हिस्सों समेत कांदला तक पहुंच गया।

मानसून की प्रगति के कारण सोमवार सुबह से सौराष्ट्र क्षेत्र में काफी बारिश हुई।

इस बीच, गिर सोमनाथ जिले में बिजली गिरने से सोमवार को दो मछुआरों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिन के दौरान सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के अलावा राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, '' सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में 18-19 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होगी।''

भाषा

शफीक माधव

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement