Business Standard
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल
अन्य समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने समाज में सीए और डॉक्टरों की भूमिका की सराहना की
'

प्रधानमंत्री मोदी ने समाज में सीए और डॉक्टरों की भूमिका की सराहना की

PTI

- July,02 2019 4:34 AM IST

साथ ही उन्होंने समाज को सेहतमंद बनाने के लिए चिकित्सकों के दिन-रात के प्रयासों के लिए उनको भी शुभकामना दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर सीए जगत के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और ट्वीट किया, ‘‘चार्टर्ड अकाउंटेंट का मेहनती समुदाय हमारे समाज में ईमानदारी की संस्कृति और बेहतर कॉर्पोरेट संचालन को मजबूत कर रहा है।’’

उन्होंने ट्वीट किया कि सीए आर्थिक समृद्धि को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

वहीं चिकित्सक दिवस पर मोदी ने सभी मेहनती चिकित्सकों को समाज को सेहतमंद एवं दुरुस्त बनाने के उनके दिन-रात के प्रयासों के लिए भी शुभकामना दी।

उन्होंने कहा, “लोक कल्याण में उनके महती योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं डॉ बी सी रॉय को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो खुद भी एक प्रख्यात डॉक्टर थे।”

रॉय की जयंती को ‘डॉक्टर्स डे’ के तौर पर मनाया जाता है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement