Business Standard
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ
अन्य समाचार भाजपा भारत में दो प्रधानमंत्री कभी नहीं बनने देगी : शाह
'

भाजपा भारत में दो प्रधानमंत्री कभी नहीं बनने देगी : शाह

PTI

- April,18 2019 4:35 AM IST

शाह ने यह टिप्पणी नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के हालिया सुझाव पर एक चुनावी रैली में की। अब्दुल्ला ने कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री होने का सुझाव दिया था।

शाह ने पश्चिमी महाराष्ट्र में एक रैली में कहा, “कोई भी हमसे कश्मीर नहीं ले सकता। जब तक भाजपा रहेगी, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहेगा।”

उन्होंने कहा, “हम भारत में कभी भी दो प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे।”

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस कश्मीर को भारत से अलग करना चाहती है।

अब्दुल्ला की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कई चुनावी रैलियों में कांग्रेस से अपने सहयोगी की टिप्पणी को स्पष्ट करने की मांग की थी।

गौरतलब है कि हाल ही में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी पार्टी पार्टी जम्मू-कश्मीर की स्वायत्तता को बहाल करने का प्रयास करेगी जिसके तहत जम्मू-कश्मीर के लिये अलग 'वज़ीर-ए-आज़म' (प्रधानमंत्री) हो सकता है। इस बयान के लिए अब्दुल्ला की जम कर आलोचना भी हुई।

शाह ने कहा, “भारत शिवाजी महाराज की भूमि है और इसकी सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।”

पाकिस्तान से पनपने वाले सीमा पार के आतंकवाद की ओर इशारा करते हुए शाह ने कहा, “अगर वहां से एक गोली चलाई जाएगी तो भारत यहां से गोला फेंकेगा।”

उन्होंने कहा कि भारत में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को खोज-खोज कर मारा जाएगा।

शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित रखने के लिए काम किया है। बालाकोट हवाई हमले के जरिए हमने अपने सैनिकों की शहादत का बदला लिया।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “ अब देश के सभी कोनों से ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का नारा सुना जा सकता है।”

शाह ने 2014 से पहले तक लगातार 15 सालों तक महाराष्ट्र में सत्ता में रही कांग्रेस-राकांपा की गठबंधन सरकार पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने महाराष्ट्र को विकास की पटरी से उतार दिया था जबकि भाजपा राज्य को फिर से विकास के पथ पर लेकर आई।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पांच पीढ़ियों ने देश पर शासन किया लेकिन भारत के लिए कुछ नहीं किया।

शाह ने सवाल किया, “राहुल गांधी (कांग्रेस अध्यक्ष) और शरद पवार (राकांपा प्रमुख) ने भारत में गरीबों के लिए क्या किया है ?”

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement