Advertisement
योगी सरकार की नई पहल: प्रदेश के 1.5 लाख युवाओं को NSE सिखाएगा फाइनेंशियल स्किलभारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ सकता है निवेश, उत्पादन बढ़ाएंगी मौजूदा कंपनियां : वैष्णवUpcoming IPO: मेनबोर्ड IPO पर ब्रेक; SME सेगमेंट में 4 नए इश्यू खुलेंगे, 3 लिस्टिंग भी तयMarket Outlook: महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चालFPI की बिकवाली जारी, 2026 में अब तक शेयर बाजार से ₹2.87 लाख करोड़ निकाले100% एथेनॉल फ्यूल को कानूनी मंजूरी, ₹22 लाख करोड़ का आयात बिल कम करने की ओर बड़ा कदमटॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ा
अन्य समाचार मध्याह्न भोजन: बिहार सरकार ने राजद पर साजिश रचने का आरोप लगाया
'

मध्याह्न भोजन: बिहार सरकार ने राजद पर साजिश रचने का आरोप लगाया

PTI

- July,18 2013 9:35 AM IST

यहां आज शाही ने इसे विपक्षी दलों की साजिश बताते हुए दावा किया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह स्पष्ट है कि मध्याह्न भोजन में जहर मिला हुआ था और यह फूड पाइजनिंग का मामला नहीं है।

राजद का नाम लिए बिना शाही ने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि एक दल विशेष के सक्रिय कार्यकर्ता अर्जुन राय के किराना दुकान से स्कूल में सामग्री की आपूर्ति की जाती है। अर्जुन राय धरमसाती गंडामन गांव में स्थित उक्त नवसृजित विद्यालय की प्रभारी हेड मिस्ट्रेस मीना देवी के पति हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मीना देवी सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जो अपने पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस घटना के बाद से फरार हैं।

शाही ने बताया कि मीना देवी वर्ष 2011 में धरमसाती गंडामन गांव में स्थित उक्त नवसृजित विद्यालय में प्रतिनियुक्ति के पूर्व बहुआरा मध्य विद्यालय में पदस्थापित थीं और उनकी प्रतिनियुक्ति मशरख प्रखंड के तत्कालीन शिक्षा पदाधिकारी प्रबोध कुमार ने की थी।

शाही ने कहा कि ऐसी अपुष्ट सूचना है कि उनकी प्रतिनियुक्ति किसी राजनीतिक दबाव के अंतर्गत की गयी थी।

उन्होंने बताया है कि अर्जुन राय की धरमासती बाजार में किराना की दुकान है और वहां से मीना देवी स्कूल के लिए सामानों की खरीद किया करती थीं। अर्जुन राय मशरख में दल विशेष के प्रभावशाली माने जाने वाले धुव्र राय के चचेरे भाई हैं और वे एक बडे राजनेता के करीबी हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement